फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   buried gold tresure

अमेरिका: खुदाई में मिला करोड़ों का खजाना

Thu, 27 Feb 2014 09:17 PM IST
Updated Thu, 27 Feb 2014 09:17 PM IST
विज्ञापन
buried gold tresure

अमेरिका में कैलिफोर्निया के एक दंपति को अपनी ज़मीन में गड़े सोने के सिक्के मिले हैं। इस तरह के सिक्कों के कारोबार करने वालों ने इन सिक्कों का मूल्य तक़रीबन एक करोड़ डॉलर आंका हैं।

विज्ञापन


सिक्कों के विशेषज्ञ डेविड हाल ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि इस दंपति को कुल 1427 सिक्के मिले हैं। ये सिक्के 1847 से 1894 के बीच के हैं। इन सिक्कों का कभी प्रयोग नहीं किया गया। ये सिक्के उसी हाल में हैं जिन हाल में ये टकसाल से बनकर आए होंगे।
विज्ञापन


इस दंपति का नाम जाहिर नहीं किया गया है। इस दंपति को पिछले साल अप्रैल में एक पेड़ के नीचे जंग खाया धातु का डिब्बा मिला जिसमें ये सिक्के थे। इसे अमरीकी इतिहास में ज़मीन के नीचे से मिला हुआ सबसे बड़ा ख़ज़ाना माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्ड कंट्री कहनाता था कैलिफोर्निया

buried gold tresure

समाचार एजेंसी रॉयटर्स से मुद्रा संबंधी कंपनी कागिन्स के डेविड मैक्कार्थी ने कहा, "हमें जहाज़ों के मलबे मिलते रहे हैं जिनमें उच्च गुणवत्ता के हज़ारों सोने के सिक्के मिले हैं लेकिन ज़मीन के नीचे गड़े हुए इतने बड़े ख़ज़ाने के बारे में पहले नहीं सुना गया था।"

कैलिफोर्निया को गोल्ड कंट्री भी कहा जाता है क्योंकि उन्नीसवीं सदी में सोने की तलाश में काफ़ी लोग यहाँ आते थे। मैक्कार्थी कहते हैं, "मैंने उत्तरी अमेरिका में इतनी क़ीमत का ख़ज़ाना मिलते पहले नहीं देखा और आमतौर पर सिक्के इतनी अच्छी हालत में नहीं मिलते जैसे इस दंपति को मिले हैं।"

यह दंपति कैलिफोर्निया के ग्रामीण इलाक़े में रहता है। कैलिफोर्निया को उन्नीसवीं सदी में सोने की तलाश में आने वाले झुण्डों की वजह से गोल्ड कंट्री भी कहा जाता है। दंपति को अपनी जिस ज़मीन में यह ख़ज़ाना मिला है उसका नाम सैडल रिज़ है। इस कारण सिक्कों के कारोबारी इसे सैडल रिज़ का खजाना कह रहे हैं।

ऑनलाइन बेचे जाएंगे सिक्के

buried gold tresure

अभी तक यह रहस्य बना हुआ है कि इन सिक्कों को किसने और क्यों गाड़ा था। कैलिफोर्निया में सेंटा एना की प्रोफ़ेशनल कॉइन ग्रेडिंग सर्विस से जुड़े हाल ने इन सिक्कों की प्रामाणिकता की जाँच की थी।

उन्होंने एपी से कहा कि इन सिक्कों का असल क़ीमत 27000 डॉलर है लेकिन कुछ सिक्के इतने दुर्लभ हैं कि वो अकेले 10 लाख डॉलर में बिक सकते हैं। इस दंपति की इन सिक्कों को ऑनलॉइन स्टोर अमेज़न के माध्यम से बेचने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed