{"_id":"1b44460bf26e2d4e01bada5750c7ecc5","slug":"bullet-raja-trailer-on-you-tube","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू ट्यूब पर छाया बुलेट राजा","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
यू ट्यूब पर छाया बुलेट राजा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 07 Oct 2013 06:38 PM IST
विज्ञापन
अपनी फिल्मों में अलग अलग लुक में नजर आने वाले सैफ अली खान अपनी आगामी फिल्म बुलेट राजा में भी अलग ही अंदाज में नजर आएंगे।
विज्ञापन
सैफ अली खान इस बार तिग्मांशु धूलिया के साथ अपनी नई फिल्म बुलेट राजा में नजर आएंगे। सैफ अली खान इस फिल्म में यूपी के एक दबंग के रूप में नजर आ रहे हैं।
तिग्मांशु की इस नई फिल्म का ट्रेलर जहां टीवी पर आते ही हिट हो गया है। वहीं यू ट्यूब पर भी इसको खूब पसंद किया जा रहा है। एक सप्ताह से पहले ही करीब 25 लाख बार से ज्यादा इस ट्रेलर को देखा जा चुका है।
दर्शक यू ट्यूब पर इस ट्रेलर को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी रख रहे हैं। पहली नजर में ये ट्रेलर लोगों को खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म के डॉयलाग भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को लेकर काफी चर्चाएं हैं। अब देखना है कि तिग्मांशु और सैफ अली खान के जोड़ी पर्दे पर क्या धमाल मचाएगी।
आप भी देखें इसका जबरदस्त ट्रेलर