{"_id":"9c9585946c3e1d1712e9b5889f49de26","slug":"brick-bottle-salesmen-strike-killed-the-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट और बोतल से सिर पर प्रहार कर सेल्समैन की हत्या","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
ईंट और बोतल से सिर पर प्रहार कर सेल्समैन की हत्या
Sonipat
Updated Tue, 03 Jun 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहालगढ़ रोड स्थित एक देसी शराब ठेका के सेल्समैन के सिर पर ईंट और बोतलों से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी गई। सुबह ठेके का शटर आधा खुला होने की सूचना पर पहुंचे ठेके के मालिक को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने ठेका मालिक की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव भैंसवाल कलां निवासी संजय (40) पुत्र होशियार सिंह बहालगढ़ रोड स्थित देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन था। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात तक वह ठेके पर आईपीएल मैच देख रहा था। इस बीच उसका ठेके पर कुछ अज्ञात लोगों से विवाद हो गया, जिन्होेंने ईंट और बोतलों से संजय के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। ठेका मालिक गांव कुमासपुर निवासी सतपाल को किसी ने फोन कर जानकारी दी कि उनके ठेके का आधा शटर खुला हुआ है। जानकारी पर सतपाल ठेका पहुंचे। उन्होंने अंदर जाकर देखा एक मेज पर खून से सने पंजों के निशान थे, वहीं, कुछ दूर पर संजय का रक्तरंजित शव पड़ा था। उसके सिर पर ईंट और बोतल पड़ी थी। इस पर उन्होंने तुरंत थाना सदर के अंतर्गत सेक्टर तीन चौकी पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर डीएसपी अजीत सिंह और डीएसपी सिटी विरेंद्र सिंह घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम को सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व संजय का एक व्यक्ति के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने ठेका मालिक की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ठेका मालिक की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपियों की धरपकड़ को तीन टीमों का गठन किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
दलबीर डांगी, एसएचओ, थाना सदर, सोनीपत