कमाल! बिना जुबान खुले कर सकते हैं बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर कहा जाए की बिना जुबान खुले और बिना कुछ लिखे क्या आप दूर बैठे किसी व्यक्ति से बात कर सकते हैं तो शायद आपका जवाब ना ही होगा। लेकिन ऐसा करना भी संभव है, आप मस्तिष्क के जरिए सिग्नल भेजकर बातचीत कर सकते हैं।
वाशिंगटन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने संचार का एक ऐसा ही रास्ता खोज निकाला है। जिसमें इंटरनेट की मदद से मस्तिष्क संचार करने के लिए मस्तिष्क का इस्तेमाल किया जा सकता है।
द हिंदु की रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिक सबूत के तौर यह बात सिद्ध हो चुकी है कि एक मानव मस्तिष्क किसी अन्य व्यक्ति के लिए संकेत भेजने में सक्षम है।
इस प्रक्रिया के द्वारा शरीर से कमजोर या एक लकवाग्रस्त व्यक्ति अपने मस्तिष्क सिग्नल के जरिए दूसरो व्यक्तियों से बातचीत कर सकता है।
कंप्यूटर विज्ञान के एक भारतीय मूल के प्रोफेसर, राजेश राव के नेतृत्व में एक टीम ने वाशिंगटन विश्वविद्यालय में यह शोध पूरी की है। हाल ही में PLoS (एक वैज्ञानिक पत्रिका) में इस अध्ययन को प्रकाशित किया गया था।
मस्तिष्क से मस्तिष्क संचार, स्थापित करने के लिए दो लोगों को विश्वविद्यालय के दो अलग-अलग कक्ष में बैठे गया। सिग्नल भेजने वाले मस्तिष्क के संकेतों को इलेक्ट्रोइन्सेफलोग्राफी (electroencephalography) द्वारा रिकॉर्ड किया गया, फिर कंप्यूटर की मदद से संकेतों की व्याख्या कर इंटरनेट के जरिए ट्रांसमिट किया गया। इनको ट्रांसक्रनियल मैग्नेटिक मशीन द्वारा रिसीव कर दूसरे व्यक्ति के मस्तिष्क में पहुंच दिया गया।