फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   boyfriend tracker application in brazile

ब्वॉयफ्रेंड की हरकतें बताने वाली ऐप्लीकेशन पर बवाल

Fri, 23 Aug 2013 03:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 23 Aug 2013 03:50 PM IST
विज्ञापन
boyfriend tracker application in brazile

गुप चुप तरीके से इश्क लड़ाने वाले प्रेमियों को पकड़ने की जब बात आती है तो उच्च तकनीक वाले सभी हथियार बराबरी का मौका देते हैं।

विज्ञापन


गूगल प्ले ऐप स्टोर पर इस घातक सॉफ्टवेयर को हटा दिए जाने से पहले ब्राजील के कम से कम 10 हज़ार लोग "ब्वॉयफ्रेंड ट्रैकर" नाम का यह मोबाइल ऐप अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड कर चुके थे।

कई लोगों ने गूगल से इस मोबाइल ऐप को लेकर निजता के उल्लंघन से जुड़ी शिकायतें की थीं।

शिकायत करने वालों ने यहाँ तक कहा कि इस मोबाइल ऐप का इस्तेमाल अवैध वसूली और किसी का पीछा करने में भी किया जा सकता है।

रियो डी जेनेरियो की मर्सिया अलमैडा 47 साल की हैं सात साल पहले उनकी शादी टूट गई थी

वह कहती हैं, "ब्राजील के लोग ईर्ष्यालु होते हैं, इस पर मैं क्या कह सकती हूँ? बेशक यह मोबाइल ऐप लोकप्रिय होने जा रहा है।"

अमरीका के नैशनल सिक्योरिटी एजेंसी के जासूसी कार्यक्रम से तुलना किए जाने के मसले पर मर्सिया कहती हैं, "यह एक अलग तरह की जासूसी है। आप ऐसे आदमी पर नजर रख रहे होते हैं जिसे आप करीब से जान रहे होते हैं न कि वह कोई अजनबी होता है।"
विज्ञापन


'ब्वॉयफ्रेंड ट्रैकर एक ऐसा मोबाइल ऐप है जो एक तरह से आप अपने पार्टनर की जेब में जासूसी करने के लिए रख देते हैं।

इस ऐप की खूबी है कि जासूसी कर रहा व्यक्ति अपने पार्टनर के लोकेशन से जुड़े अपडेट ले सकता है। उसे मिलने वाले मैसेज की एक डुप्लिकेट कॉपी अपने मोबाइल फोन पर मँगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मोबाइल ऐप में एक ऐसा कमांड भी है जो पार्टनर के फोन से खुद ब खुद फोन कर लेता है। इसके जरिए जासूसी कर रहा व्यक्ति अपने पार्टनर की बात सुन सकता है।

इससे मिलते-जुलते मोबाइल ऐप यूरोप और अमरीका सहित अन्य देशों में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के बीच चलन में रहे हैं। लेकिन यह पहली बार है कि ब्राजील में इस तरह के किसी ऐप को लेकर विवाद हुआ है।


ब्राजील में अमरीका के जासूसी कार्यक्रम को लेकर नाराजगी का माहौल रहा है। एडवर्ड स्नोडेन के रहस्योद्घाटन के बाद ब्राजील ने अपना एक प्रतिनिधिमंडल अमरीका भी भेजा है।

गूगल की प्रवक्ता गिना जॉन्सन ने कहा है कि कंपनी की नीति है कि किसी ऐप को हटाए जाने के कारणों के बारे में वह कुछ नहीं बताती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed