दुनिया का सबसे समझदार फोन! जो नहीं होगा हैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्टफोन आज जितनी सुख-सुविधाएं दे रहा है उतनी ही मुश्किलें भी पैदा कर सकता है। जी हां, क्योंकि स्मार्टफोन आज सारे खास दस्तावेजों की एक अलमारी बन चुका है।
जिसमें आपकी मोबाइल बैंकिंग है, ईमेल है, कई डॉक्यूमेंट्स और आपको सारा अता-पता मौजूद है। ऐसे में एक डर हमेशा लगा रहता है कि अगर मोबाइल खो जाए या गलत हाथों में चला जाए तो क्या होगा?
ऐसे में एक ऐसे स्मार्टफोन की जरूरत महसूस होती है जो वास्तव में स्मार्ट हो। गलत हाथों में जाते ही समझ जाए कि उसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। विमान बनाने वाली अमेरिकी कंपनी बोइंग ने कुछ ऐसा ही स्मार्टफोन पेश किया है, जिसकी न तो जासूसी हो सकती है और न ही यह हैक हो सकता।
30 सेकेंड सारा डाटा गायब
कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टफोन वास्तव बहुत स्मार्टफोन है। अगर ये किसी गलत हाथ में जाता है जो आपके मोबाइल डेटा का गलत इस्तेमाल कर सकता है तो इस मोबाइल का सारा डेटा तुरंत ही उड़ जाएगा।
यह यूजर की फिंगरप्रिंट या वॉयस कमांड यानी आवाज से चलाता है। कंपनी का दावा है कि जैसे ही कोई इस स्मार्टफोन को चुराकर इसके बैकपैनल को खोलने की कोशिश करेगा, वैसे ही 30 सेकेंड के अंदर ही इसका सारा डेटा मिट जाएगा और इसके बाद ये महज डिब्बा बनकर ही रह जाएगा।
सुरक्षा एजेंसियों के लिए है खास
बोइंग का 'ब्लैक' नाम का ये स्मार्टफोन दुनिया का सबसे सिक्योर स्मार्टफोन है। कंपनी ने इसको खासकर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के लिए ही तैयार किया है। जहां मौजूद समय में अभी ऐसा कोई मोबाइल मौजूद नहीं है जो इंक्रिप्टेड कम्युनिकेशन करने का काम करे।
सैटेलाइट से भी कनेक्ट हो जाएगा
इस स्मार्टफोन की एक ये भी खूबी है कि अगर आप नेटवर्क से बाहर चले जाते हैं तो इसको सैटेलाइट से भी कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा यजूर इसमें डुअल सिम के साथ सरकारी और कमर्शियल नेटवर्क इस्तेमाल कर सकता है।
इस्तेमाल में आसान
कंपनी ने इसको 4.3 इंच स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया है, जिसको इस्तेमाल करना सुविधाजनक है। इसके अलावा ये 1.2 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर, 1590 एमएएच बैटरी के साथ काम करता है।
खास बात, एंड्रॉयड ओएस है पर होने के बावजूद ये इन्क्रिप्टेड है जो नेट से कनेक्ट होने पर एंड्रॉयड ओएस अपने सर्वर से नहीं जुड़ेगा। क्रिप्टो इंजन कॉल्स व डेटा को डिजिटल कोड में बदल देगा। इनको टेप नहीं किया जा सकता। कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। रजिस्टर्ड यूजर के अलावा इस फोन को कोई और इस्तेमाल ही नहीं कर सकता है।