फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   blackberry shares fall heavily

ब्लैकबेरी की बजी घंटी, शेयरों में भारी गिरावट

Sat, 29 Jun 2013 03:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 29 Jun 2013 03:09 PM IST
विज्ञापन
blackberry shares fall heavily

इस साल नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली ब्लैकबेरी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। कंपनी नए फोन से किस्मत बदलने के ख्वाब सजा रही थी, लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा।

विज्ञापन


कंपनी को घाटा हुआ, जिसके बाद उसके शेयरों में करीब 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा भविष्य में उसे नुकसान होने के लिए चेताया गया है।

ब्लैकबेरी ने यह एलान भी किया कि अब वह टैबलेट कंप्यूटर प्लेबुक के नए वर्जन डेवलप नहीं करेगी, जिसकी बिक्री काफी धीमी रही थी।

एनालिस्ट ने इस बात की आकलन किया कि कंपनी के नए ब्लैकबेरी 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले स्मार्टफोन कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो नतीजे अच्छे नहीं लगे।
विज्ञापन


ब्लैकबेरी ने पिछले साल 78 लाख फोन बेचने की तुलना में इस साल केवल 68 लाख सेलफोन बेचे हैं। इनमें पुराने मॉडल भी शामिल हैं।

कंपनी की बाजार में जोरदार वापसी के लिहाज से नया ऑपरेटिंग सिस्टम काफी अहम है। इसी साल नए ओएस पर चलने वाले फोन की बिक्री शुरू हुई है।

टचस्क्रीन मॉडल ब्लैकबेरी जेड10 और कीबोर्ड मॉडल क्यू10 को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन अमेरिकी बाजार में यह देर से पहुंच रहे हैं। सेल्स के नतीजे और ब्लैकबेरी के अनुमान बताते हैं कि नया ब्लैकबेरी 10 कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed