{"_id":"8fb071362b113f72c611720d46576bb4","slug":"black-ribben-to-mp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले झंडे देख रास्ता बदल गए प्रत्याशी","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
काले झंडे देख रास्ता बदल गए प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Fri, 03 Oct 2014 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किला मोहल्ला (वार्ड-14) में बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे कांग्रेस के मौजूदा विधायक एवं प्रत्याशी बी. बी. बतरा को कथित तौर पर काले झंडे दिखाए गए।
विरोध होता देख प्रत्याशी रास्ता बदल गए। यहां के निवासियों ने कहा, एक व्यक्ति खुद को कांग्रेस पदाधिकारी बता दो साल से यहां एक चौपाल पर कब्जा किए हुए है। शिकायत पर भी समाधान नहीं हुआ।
विरोध कर रहे किला मोहल्ले के प्रवेश, लारा, कपिल, आशीष, अंकुश, विशाल, सुशील, सौरभ, रोशनी, नंदी देवी, शीला, संतोष और महेंद्र ने बताया कि उक्त व्यक्ति से सब परेशान हैं। विधायक सिर्फ वोट मांगने के वक्त नजर आते हैं। वहीं, इस बारे में विधायक बी. बी. बतरा का कहना है कि विरोध जैसी कोई बात उनकी जानकारी में नहीं है। वहां ऐसा कुछ नहीं हुआ। हो सकता है कुछ युवा आपस में ही हंगामा कर रहे हों।