{"_id":"880230042e9c6b6e8af8f705a9932a6b","slug":"bjp-leader-case-file-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं पर करेंगे मानहानि का केस","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
भाजपा नेताओं पर करेंगे मानहानि का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 25 Nov 2014 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित संत रामपाल के ट्रस्ट में हुड्डा परिवार के ट्रस्टी होने के भाजपा के आरोप पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि रामपाल आश्रम में ट्रस्टी होने का आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया जाएगा। वे सोमवार को अपने लोकसभा क्षेत्र के गांव भैंसरु कलां में सत्संग भवन की आधारशिला रखने पहुंचे थे।
रामपाल के बरवाला आश्रम विवाद के बाद कुछ भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिजन रामपाल ट्रस्ट के सदस्य हैं। आरोपों पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुप्पी तोड़ते हुए भाजपा पर हमला किया और कहा कि भाजपा हमेशा झूठ की राजनीति करती है। ये आरोप बेबुनियाद हैं, उनके परिवार का रामपाल से दूर-दूर तक का कोई नाता नहीं है। भाजपा जो आरोप लगा रही है, उसे साबित करके दिखाए या माफी मांगे। चुनौती देते हुए कहा कि वे आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे और इसके लिए वे दस्तावेज जुटा रहे हैं।
वाड्रा मामले में अच्छे से जांच कराए भाजपा सरकार
वाड्रा जमीन मामले की जांच को लेकर भी दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार को चुनौती दी कि सभी जांच एजेंसियां अब भाजपा के पास है और वे अच्छी तरह से जांच करवा लें। सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी। उन्होंने छोटूराम जयंती पर प्रदेश की जनता को बधाई दी। इस अवसर पर भैंसरु गांव के सरपंच रामकुमार शर्मा, गांधरा गांव के सरपंच आनंद मलिक, ब्लॉक समीति सदस्य जितेंद्र शर्मा, राजू पहलवान, अश्विनी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन- भैंसरू कलां में सत्संग भवन की आधारशिला रखते सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा।