फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   bjp candidate list to hi kaman

रोहतक विधानसभा सीट के लिए भाजपा ने भेजी प्रत्याशियों की सूची

Sun, 13 Jul 2014 02:01 AM IST
रोहतक।
रोहतक। Updated Sun, 13 Jul 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
रोहतक विधानसभा सीट के लिए भाजपा ने 15 लोगों के नाम भेजे हैं। पिछले दिनों भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश चुनाव कार्यकारिणी से सभी विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के नामों की सूची मांगी थी। सूची भेजने के बाद से ही रोहतक सीट से अपना नाम पक्का कराने के लिए भावी प्रत्याशियों ने अपने-अपने आकाओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि चर्चा के बाद किसी एक नाम की घोषणा होगी। केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश में भी पार्टी का कद बढ़ गया है। पिछले कई सालों से खामोश चल रहे पार्टी के दिग्गज नेताओं ने पहले से ही रोहतक सीट पर चुनाव लड़ने का दावा कर घरों से बाहर निकलना शुरू कर दिया है। कुछ नए और युवा चेहरे भी इस दौड़ में शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो प्रदेश चुनाव कार्यकारिणी ने बैठक कर चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के नामों की सूची तैयार कर दो दिन पहले इसे प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा को भेजा है।
विज्ञापन

दिल्ली में जमाया डेरा
सूची भेजे जाने के बाद से कुछ नेता शहर में कम दिखाई दे रहे हैं। वे किसी न किसी काम का बहाना बनाकर दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। ये नेता अपने अपने आकाओं की चौखट पर टिकट की चाह में दस्तक दे रहे हैं। अब देखना यह है कि इन 15 लोगों में से टिकट किसकी झोली में होगा।
विज्ञापन

सूची में इनके नाम
 सूत्रों के अनुसार टिकट की सूची में पार्टी के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर महिला मोर्चा की एक वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हैं। कुछ पार्षदों, शिक्षाविद, वकील, युवा मोर्चा पदाधिकारी के नाम भी सूची में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस चुनावों की तैयारी का है हिस्सा
पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पूरे प्रदेश से ही चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं की सूची मांगी गई है। रोहतक विधानसभा की सूची भी इसी तैयारी का हिस्सा है। 15 अगस्त को पहली सूची जारी होगी। इसमें पहले किस क्षेत्र के नाम होंगे, अभी इस बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है।
प्रो. रामबिलास शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed