फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Bihar's electoral battle

बिहार की चुनावी जंग

Mon, 14 Sep 2015 07:48 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Mon, 14 Sep 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
Bihar's electoral battle

जीतन राम मांझी के साथ सीटों के बंटवारे पर भाजपा की अंततः बनी सहमति के बाद बिहार की चुनावी लड़ाई का परिदृश्य स्पष्ट हो गया है, जो पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस से भी जाहिर होता है। दो गठबंधनों की इस सीधी लड़ाई में भाजपा सर्वाधिक सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। जाहिर है, उसके इस दांव में जहां संभावनाएं हैं, वहीं जोखिम भी कम नहीं।

विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव के महत्व से वह बखूबी वाकिफ है, जिसके नतीजे का पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों पर असर पड़ने की बात कही जा रही है। पहले तो तीन राजनीतिक दलों के साथ सीटों के बंटवारे पर सर्वसहमति ही एक बड़ी चुनौती थी, और जीतन राम मांझी की महत्वाकांक्षाओं पर अंकुश लगाकर भाजपा ने अपने राजनीतिक चातुर्य का परिचय दिया है। पर मांझी की पार्टी को पहले की तुलना में कुछ अधिक सीटें देने से गठबंधन के दूसरे दलों में यदि असंतोष का थोड़ा भी भाव उभरता है, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। तब तो और भी, जब गठबंधन सहयोगियों की महत्वाकांक्षाएं किसी से छिपी नहीं हैं।
विज्ञापन


भाजपा की मुश्किल यह है कि वह अपने सहयोगियों को नाराज नहीं कर सकती और एक सीमा से अधिक झुकने का जोखिम भी नहीं उठा सकती। जातियों और संप्रदायों में विभाजित बिहार के चुनावी परिदृश्य में भाजपा को मतदाताओं के ध्रुवीकरण का लाभ मिलेगा, खासकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के चुनाव में उतरने से यह संभावना और प्रबल ही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर भाजपा अध्यक्ष ने विकास को जिस तरह मुद्दा बनाने की बात कही है, उसका उस बिहार में जरूर महत्व है, जहां विकास का अभी इंतजार है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री काल में वहां सड़कें बनी हैं और कानून-व्यवस्था में कमोबेश सुधार हुआ है। लेकिन शिक्षा, उद्योग और रोजगार जैसे कई मोर्चे पर व्यापक काम होना अभी बाकी है। लिहाजा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की प्रतिबद्धता जताना तो सही है।


मगर इसका ध्यान रखना होगा कि चुनाव अभियान में नकारात्मकता का कोई बहुत फायदा नहीं होने वाला। बिहार विधानसभा चुनाव को जितना महत्वपूर्ण और केंद्रीय राजनीति तक को प्रभावित करने वाला बताया जा रहा है, उसे देखते हुए लाजिमी है कि इसे उतनी ही गंभीरता से लड़ा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed