{"_id":"ff65354471170e98eef50e9ce1a2a4bb","slug":"bhojpuri-version-of-aashiqui-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू ट्यूब पर छाया 'तुम ही हो' का भोजपुरी वर्जन","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
यू ट्यूब पर छाया 'तुम ही हो' का भोजपुरी वर्जन
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Sep 2013 03:06 PM IST
विज्ञापन
अप्रैल में रिलीज हुई सिद्धार्थ रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर फेम आशिकी 2 के गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं।
विज्ञापन
अपने शानदार एलबम ट्रैक के बलबूते युवाओं को आशिक बनाने वाली आशिकी 2 आजकल यू ट्यूब पर एक और वजह से छाई हुई है। दरअसल आशिकी 2 फिल्म के गाने 'तुम ही हो' का भोजपुरी वर्जन यू ट्यूब पर छाया हुआ है।
लोग इस सुपरहिट गीत के भोजपुरी वर्जन को जमकर पसंद कर रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी युवा इसको खूब शेयर कर रहे हैं। लोग इस गीत पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
कम समय में ही यू ट्यूब पर इसको एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और ये संख्या लगातार बढ़ रही है। अपनी एलबम से धूम मचाने वाली आशिकी 2, अब इस भोजपुरी वर्जन में भी खूब पसंद की जा रही है।
विज्ञापन
सुने आशिकी 2 के इस भोजपुरी वर्जन को-