फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   better late than never came

देर आयद, दुरुस्त आयद

Wed, 21 Nov 2012 10:13 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Wed, 21 Nov 2012 10:13 PM IST
विज्ञापन
better late than never came

देर आयद, दुरुस्त आयद। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा दया याचिका ठुकराए जाने के बाद मुंबई पर हुए 26/11 के आतंकी हमले के दोषी अजमल कसाब को फांसी पर लटकाए जाने की घटना पर यह मुहावरा खरा उतरता है, लेकिन इतना काफी नहीं है। कसाब तो पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं का एक मोहरा भर था।

विज्ञापन


पाकिस्तान के टाल-मटोल के रवैये के चलते हाफिज सईद सरीखे मुंबई हमले के असली दोषी अब भी भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए छुट्टा घूम रहे हैं। इसलिए कसाब को फांसी दिए जाने के बाद भी मुंबई हमले के अध्याय को बंद नहीं मान लिया जाना चाहिए। यह अध्याय तो तभी बंद होगा, जब पाकिस्तान का सरकारी तंत्र भारत-विरोधी आतंकियों को शह देने से तौबा करे और उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई भी करे।
विज्ञापन


फिलहाल, पाकिस्तान से ऐसी उम्मीद करना खली से तेल निकालने जैसा है। मगर, हमें पाकिस्तान की ओर देखने या उसे कोसने से पहले अपनी व्यवस्था और अपने तंत्र भी नजर डालनी होगी।  निचली अदालतों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कसाब के खिलाफ मुकदमे की प्रक्रिया पूरी होने और उसे फांसी की सजा की पुष्टि होने के बाद भी दया याचिका के निपटारे में अनावश्यक विलंब 26/11 के शहीदों के परिवारों की भावनाओं के साथ भद्दा मजाक नहीं तो क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कसाब की दया याचिका को जिस तरह लटकाए रखा, वह भी हमारी न्याय प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगाने वाला है। अगर कुछ लोग कसाब को फांसी दिए जाने के समय को गुजरात विधानसभा के चुनाव से जोड़कर देखते हैं, तो इसमें क्या गलत है? इस बात के लिए सरकारी तंत्र की सराहना की जानी चाहिए कि वह ऑपरेशन एक्स को लेकर जरूरी गोपनीयता बरकरार रख सकी। अन्यथा ऐसे संवेदनशील मामलों में व्यर्थ का तनाव उत्पन्न होने का खतरा रहता है। कसाब को फांसी के बाद देश को इस बात का भी इंतजार रहेगा कि संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु जैसे और मामलों में सरकारी फाइलें किस तरह दौड़ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed