6 स्टाइलिश और शानदार साउंड क्वालिटी के ईयरफोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यूजिक सुनना तो हर वर्ग के व्यक्ति को पसंद है उसमें युवा, बच्चे व बुजुर्ग शामिल हैं। म्यूजिक सुनने के लिए ईयरफोन और हेडफोन द्वारा मोबाइल का ही उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है।
किंतु अब म्यूजिक सुनने के इस अंदाज को कंपनियों ने स्टाइल के साथ पेश किया है। हम आपको बता रहें हैं बाजार में उपलब्ध स्टाइलिश हेडफोन व ईयरफोन जिनका उपयोग कर आप म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं।
सोनी एनडब्ल्यूजेड-डब्ल्यूएच303, कीमत 8,999 रुपए
म्यूजिक के लिए लोग हेडफोन का अत्यधिक उपयोग करते हैं और इसकी लोकप्रियता को देखते हुए सोनी साउंड क्वालिटी के साथ ऐसा हेडफोन लेकर आया है जिसे आप हेडफोन, एमपी3 और मिनी स्पीकर के रूप में उपयोग कर सकते हैं और इसकी साउंड बहुत ही अच्छी है।
सोनी डब्ल्यूएच303 में 4जीबी इंबिल्ट की सुविधा है जिसके जरिए आप किसी अन्य डिवाइस से जोड़े बिना इसका उपयोग कर सकते हैं।
आप इसे कानों में न लगाकर केवल गले में टांग कर भी मिनी स्पीकर के द्वारा म्यूजिक सुन सकते हैं। बेहतर म्यूजिक पसंद करने वाले सभी लोगों को यह अच्छा लगेगा। सोनी के इस हेडफोन की कीमत 8,999 रुपए है।
प्लेनट्रानिक्स बैकबीट गो2, कीमत 4,990 रुपए
म्यूजिक के लिए सिर पर भारी भरकम हेडसेट के लगाने के बजाए यदि आप हल्का सा ब्लूटूथ पसंद करते हैं तो प्लेनट्रानिक्स गो2 बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें न तो आपको ईयरफोन की तरह लंबी वायर लगाने की जरूरत है और न हीं भारी-भरकम हेडसेट को कानों में लगाए रखने की।
एक छोटा और पतला सा वायर, जिसके दोनों कोने पर ईयरबट लगें हैं देखने में साधारण ब्लूटूथ से बिल्कुल अलग है।
इसका वजन मात्रा 14 ग्राम है और अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसे स्वेट प्रूफ बनाया गया है, अर्थात पसीने से खराब नहीं होगा। परंतु बात जब साउंड और बैकबीट की क्वालिटी की हो तो शानदार कही जा सकती है। कनेक्टिविटी भी अच्छी है।
इसका चार्जिंग टाइम कम है और बैटरी बैकअप भी शानदार है। लगभग 3 घंटे के चार्ज के बाद यह दस घंटे का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। 1,000 अतिरिक्त रुपए चुकाकर पावर बैंक ले सकते हैं। भारतीय बाजार में यह 4,990 रुपए में उपलब्ध है।
स्कलकैंडी अपरॉक हैडफोन, कीमत 2,899 रुपए
स्कलकैंडी को स्टाइलिश हैडफोन के लिए जाना जाता है साथ ही यह फुटबॉल प्रशंसकों पर आधारित हैडफोन के लिए भी प्रचलित है।
इस बार भी कंपनी ने विभिन्न प्रकार के रंगों के साथ फुटबॉल क्लब आधारित डिजाइन में खूबसूरत हैडफोन बाजार में उतारे हैं। उपयोग करने में काफी आरामदायक होने के साथ ही बेहतरीन साउंड क्वालिटी देने में भी सक्षम है।
उपयोगकर्ता की सुविधा को ध्यान में हैडफोन में सॉफ्ट ईयर पिलोस का उपयोग किया गया है। उपभोक्ताओं को उनके खेल के प्रति लगाव से जुड़े रहने के साथ ही यह हैडफोन म्यूजिक में बेहतर अनुभव देता है। इसे फोन या कंप्यूटर से आसानी से कनेक्ट कर उपयोग किया जा सकता है। भारतीय बाजार में यह 2,899 रुपए में उपलब्ध है।
सेनहाइजर सीएक्स 275एस, कीमत 2,999 रुपए
आपके पास महंगा स्मार्टफोन तो होता है लेकिन स्मार्टफोन के साथ आने वाला ईयरफोन इस क्वालिटी का नहीं होता कि बेहतर म्यूजिक का अहसास कर सकें। ऐसे में आप सेनहाइजर सीएक्स 275एस देख सकते हैं। देखने में साधारण लेकिन ईयरफोन बेहतर म्यूजिक क्वालिटी का अहसास कराने में सक्षम है।
सबसे अच्छी बात तो यह कही जा सकती है कि कंपनी ने इसमें कॉल बटन दिया है। इसके माध्यम से आप फोन पर आ रहे कॉल को इसी बटन से उठा सकते हैं।
अक्सर ऐसा होता है कि बाहरी हेडफोन स्मार्टफोन के साथ काम नहीं करते लेकिन सीएक्स 275एस एंड्रॉयड फोन के साथ आसानी से पेयर हो गया। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि ईयरफोन विंडोज और ब्लैकबेरी डिवायस के साथ भी पेयर होने में सक्षम है। डिवायस का फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स 17-23,000 हर्ट्ज है और इसे नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ पेश किया गया है। वहीं डिजाइन ऐसा है कि आसानी से आपके कानों में आ जाता है।
केबल की लंबाई भी 1.2 मीटर है और सेल्स पैक के साथ दो अतिरिक्त ईयर बड दिए गए हैं। कुल मिलाकर ईयरफोन अच्छा कहा जा सकता है लेकिन कीमत के साथ आपको थोड़ी शिकायत हो सकती है। बाजार में इसकी कीमत 2,999 रुपए है।
आईबॉल यूनीवो हैंडफ्री, कीमत 599 रुपए
आईबॉल ने मोबाइल और पीसी एक्सेसरीज की रेंज में नया हैंडफ्री लॉन्च किया है जिसकी कीमत 599 रुपए रखी गई है। यूनीवो हैंडफ्री की मदद से कॉल रिसीव करने के साथ-साथ म्यूजिक का भी मजा लिया जा सकता है। इसमें 3.5 एमएम तैक और टेंगल फ्री केबल दी गई हैं आईबॉल को टक्कर देने के लिए पहले से ही बाजार में कई हैंडफ्री मौजूद हैं।
एफ एंड डी की नई पेशकश एच50 कीमत 3,990 रुपए
क़ुछ माह पहले फेंडा ऑडियो ने एच30 स्टीरियो हैडफोन बाजार में उतारा था अब कंपनी इसका नया संस्करण लेकर आई है जो कि और भी बेहतर डिजाइन और बेहतर साउंड के साथ है। एच50 की खासियत है इसकी बेहतर आवाज और इसका मुलायम व लचीला बैंड।
फेंडा ऑडियो के मैनेजिंग डायरेक्टर का कहना है कि ‘आज के समय में हर म्युजिक प्रेमी चाहता है कि उसके बैग मे एक अच्छा ऑडियो डिवाइस हो ताकि वह साउंड को पूर्णता व स्वच्छता के साथ सुन सके और फेंडा ऑडियो अपने डिवाइस में इन सभी बातों का ध्यान रखा जाता है और इसीलिए हमारी एक्सपर्ट टीम ने स्टीरियो हैडफोन एच50 पेश किया है।’ भारतीय बाजार में इसकी कीमत 3,990 रुपए है।