फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   best smartphones for Valentines Gifts

'वैलेंटाइन' गिफ्ट के लिए खास हैं ये 10 स्मार्टफोन

Sun, 09 Feb 2014 07:56 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 09 Feb 2014 07:56 AM IST
विज्ञापन
best smartphones for Valentines Gifts

वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है यानी अब आप खुलकर आपने प्यार का इजहार करेंगे। जाहिर सी बात है आप अपने 'वैलेंटाइन' को स्पेशल फील कराना चाहेंगे और इसके लिए एक्साइटिंग गिफ्ट भी देंगे।

विज्ञापन


हम बताते है आपको कि इस साल वैलेंटाइन पर आप अपने प्यार को कैसा गिफ्ट देकर खुश कर सकते हैं। सचमुच अगर आप स्मार्ट लवर बनना चाहते है तो इस बार गिफ्ट भी स्मार्टफोन ही दिजिए।
विज्ञापन


वैसे तो बाजार में काफी महंगे से लेकर सस्ते तक स्मार्टफोन मिल रहे हैं, जो आपको कनफ्यूज कर सकते हैं। लेकिन हम आपके लिए लाए हैं टॉप 10 ऐसे स्मार्टफोन जो आप अपने बजट में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार म्यूजिक फोन के साथ बेहतरीन कैमरा

best smartphones for Valentines Gifts

वैलेंटाइन डे में गिफ्ट देने के लिए जोलो ने एक खास स्मार्टफोन बेहद सस्ती कीमत पर जोलो A 500 क्लब नाम से जबरदस्त म्यूजिक स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसकी कीमत मात्र 7249 रूपए है।

जोलो ए500 क्लब स्मार्टफोन की सबसे खास बात ये है इसमें सामने की ओर दो स्पीकर दिए है जिनसे बहुत ही ऊंची आवाज में भी म्यूजिक बजाया जा सकता है।

इस शानदार म्यूजिक फोन में एक बेहतर कैमरा भी है जिसमें 5 एमपी कैमरा रीयर तथा वीडियो चैटिंग के लिए वीजीए कैमरा फ्रंट में दिया गया है।

एंड्रॉयड 4.2 जैलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले तथा डयूल सिम सपोर्ट करने वाले इस जोलो स्मार्टफोन में 4 इंच की डब्लूवीजीए आईपीएस डिस्पले स्क्रीन दी गई है, जो वन ग्लास सॉल्यूशन तकनीक बनी है।

जोलो ए500 क्लब में कपंनी ने 1.3 गीगाहर्ट्ज की स्पीड से कार्य करने वाला प्रोसेसर तथा 512 एमबी रैम दी है। जबकि इसमें दी इंटरनल मेमोरी 4 जीबी की है जिसें माइक्रो एसडी कार्ड के तहत 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

3,999 में माइक्रोमैक्‍स का बोल्‍ट A37

best smartphones for Valentines Gifts

स्मार्ट लवर्स के बजट को ध्यान में रखते हुए माइक्रोमैक्‍स ने भी एक नया स्‍मार्टफोन बोल्‍ट ए 37 बाजार में लांच किया है। कंपनी की ऑनलाइन साइट से आप इसे 3,999 रुपए के आकर्षक दाम पर खरीद सकते है।

माइक्रोमैक्‍स बोल्‍ट ए 37 में एंड्रायड 4.2 जैलीबीन ओएस दिया गया है, साथ में इसमें ड्युल सिम सपोर्ट है यानी यूजर इसमें 3 जीएसएम सिम का प्रयोग कर सकता है।

फोन में 3.5 इंच की टीएफटी स्‍क्रीन दी गई है जो 320x480 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट करती है। पॉवर के लिए 1 गीगाहर्ट का मीडियाटेक एमटीके 6572 एम प्रोसेसर और साथ में 256 एमबी की रैम लगी हुई है।

फोन की मैमोरी को 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से एक्‍सपेंड कर सकते हैं। बोल्‍ट ए 37 में 2 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा दिया गया है लेकिन फ्रंट कैमरे के बारे में साइट में कोई जिक्र नही है।

हैंडसेट की बैटरी 256 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम देती है और 5.5 घंटे का टॉक टाइम, कनेक्‍टीविटी फीचरों पर नजर डालें तो बोल्‍ट में वाईफाई, माइक्रोयूएसबी, जीपीआरएस, ऐज और 3जी सपोर्ट दिया गया है।

शानदार फीचर्स के साथ 'लावा आइरिस 408e'

best smartphones for Valentines Gifts

देशी कंपनी लावा ने भी एक कमाल का बेहद सस्ता डुएल सिम स्मार्टफोन लावा आइरिस 408e पेश किया है जो सिंगल कोर पावर से लैस है। इस स्मार्टफोन की कीमत मात्र 3 हजार 829 रूपए है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स भी काफी शानदार है।

इस एंड्रायड का ऑपरेटिंग सिस्टम 2.3 जिंजर ब्रैड पर चलता है। इसमें 1Ghz सिंगल कोर प्रॉसेसर और 256 एमबी RAM है।

4 इंच की टीएफटी टच स्क्रीन जिसका रिजॉल्यूशन 800X489 पिक्सल है। इंटरनल स्टोरेज 512 एमबी और ऐप्स के लिए सिर्फ 200 एमबी स्पेस है। हालांकि इसमें एसडी भी कार्ड लगा सकते हैं।

2जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3 मेगापिक्सल का एलईडी फ्लैश के साथ कैमरा है। फ्रंट पर वीजीए कैमरा है जिससे वीडियो भी बना सकते हैं। 1500 एमएएच की बैटरी से लैस इस मोबाइल कंपनी का दावा है कि यह 5 घंटे का टॉक टाइम देता है बैटरी पर 89 दिनों का स्टैंडबाई टाइम है।

ऑटोफोकस कैमरा वाला 'सोनी एक्सपीरिया टीपो'

best smartphones for Valentines Gifts

आप अपने वैलेंटाइन के लिए सोनी एक्सपीरिया टीपो भी ले सकते है जो मात्र 8500 की कीमत पर उपलब्ध है।

सोनी एक्सपीरिया टीपो में 3.2 इंच की टीएफटी टचस्क्रीन डिसप्ले है जो 320 X 480 हाई रिजॉल्यूशन पिक्सल का साथ देता है। इसके अलावा इसमें 3.15 मेगापिक्सल ऑटोफोकस कैमरा है।

3जी सुविधायुक्त इस स्मार्टफोन का वजन 99.4 ग्राम है। 'सोनी एक्सपीरिया टीपो' गूगल के एंड्रॉयड 4.0 आईसक्रीम सैंडविच ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है। तेज रफ्तार के लिए इसमें 800 मेगाहर्ट्ज का क्वालकॉम स्नैपड्रगन प्रोसेसर भी लगा है।

दिल खुश कर देगा एक्वा कर्व स्मार्टफोन

best smartphones for Valentines Gifts

अभी पिछले माह इंटेक्स मोबाइल कंपनी ने अपनी एक्वा सीरीज के तहत एक्वा कर्व (Aqua Curve) स्मार्टफोन लॉन्च किया है।

इंटेक्स एक्वा कर्व में 5 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले दिया गया है इसके डिस्प्ले में कंपनी ने OGS (वन ग्लास सल्यूशन) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

इंटेक्स एक्वा एंड्रॉयड 4.2.2 जेली बीन ऑपरेटिंग सिस्टम, 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वॉड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर, मालि 400 जीपीयू और 1 जीबी रैम के साथ काम करता है।

फोटोग्रा‌फी के लिए फ्लैश सहित 8 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। इसमें 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज है जिसको माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन की बैटरी 2,000mAh की दी गई है।

इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एज, जीपीआरएस जैसे विकल्प मौजूद हैं। डुअल सिम आधारित इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 12,490 रुपए तय की है।

कुछ खास है जोलो उप्स क्यू 1000

best smartphones for Valentines Gifts

जोलो के खेमे में वैसे को स्मार्टफोनों का बड़ा जखीरा मौजूद है, लेकिन उनमें से हमने आपके ल‌िए कुछ खास स्मार्टफोन ही चुने हैं। जोलो उप्स क्यू 1000 उसी का हिस्सा है।

नौ हजार रुपए कीमत वाले इस स्मार्टफोन में 5 इंच की आईपीएस स्‍क्रीन है। वहीं इसमें 480x854 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट, एंड्रायड 4.2 जैलीबीन, ओएस 1.2 गीगाहर्ट ब्रांडकॉम प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है।

इसमें 5 मेगापिक्‍सल ऑटोफोकस रियर कैमरा भी मौजूद है। 4 जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ इसकी बैटरी 2000 एमएएच की है। इसमें मेमोरी कार्ड स्लॉट भी है जिससे इसका स्टोरेज 32जीबी तक बढ़ सकता है।

यानी कुल मिलाकर यह एंड्रायड स्मार्टफोन कमाल का है।

एक अच्छा स्मार्टफोन कैनवस फन A76

best smartphones for Valentines Gifts

माइक्रोमैक्स की कैनवस सीरीज बेहतर मानी जा रही है। इसका कैनवस फन A76 मात्र 7499 रूपए है। यह 5.2 इंच स्क्रीन के साथ 1.2 गीगाहर्त्ज ड्यूल-कोर प्रोसेसर देता है।

इसमें ड्यूल कैमरा भी है जो 5 एमपी मेन कैमरा है। 2000mAh बैटरी जो 7 घंटे का टॉकटाइम देती है।

माइक्रोमैक्स कैनवस फन A76 को क्वॉलिटी और स्टैंडर्ड के हिसाब से एक अच्छा स्मार्टफोन कहा जा सकता है।

वैलेंटाइन' को स्पेशल फील कराएगा ये स्मार्टफोन

best smartphones for Valentines Gifts

मोबाइल बाजार में कदम जमाने की कोशिश कर रही पैनासोनिक ने भी एक बेहतरीन स्मार्टफोन T31 उतारा है, जो कई लिहाज से बेहतर है। अपने 'वैलेंटाइन' को स्पेशल फील कराने के लिए यह स्मार्टफोन एक अच्छा ऑप्शन है जो आपको अच्छा अनुभव देगा।

7,000 रुपए से कम के इस फोन में आपको ड्यूल कोर 1.3 गीगा हर्ट्ज प्रॉसेसर की स्पीड तो मिलती है, साथ में 4 इंच स्क्रीन है। इस ड्यूल सिम हैंडसेट में 3.2 मेगापिक्सल का ही मेन कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह ऐंड्रॉयड 4.2 जेलीबीन पर ऑपरेट करता है।

गर्लफ्रेंड के ल‌िए तो ईएमआई भी चलेगा

best smartphones for Valentines Gifts

सैमसंग का नया ग्रांड 2 स्‍मार्टफोन हालांकि आपको महंगा तो लग सकता है, लेकिन आप अपनी 'वैलेंटाइन' के लिए इसे ईएमआई में भी ले सकते है। 22,500 रुपए के इस स्मार्टफोन को आप ऑनलाइन ईएमआई में भी खरीद सकते हैं।

एंड्रायड 4.3 जैलीबीन ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलने वाले ग्रांड 2 में कई दूसरी बेहतरीन खूबियां दी गईं हैं। अपने पिछले वर्जन के मुकाबले इसकी स्‍क्रीन बड़ी है साथ ही ये ज्‍यादा पॉवरफुल भी है।

सैमसंग ग्रांड 2 में 5.25 इंच की टीएफटी स्‍क्रीन दी गई है जो 720*1280 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट करती है। एचडी सपोर्ट होने की वजह से इसकी स्‍क्रीन ज्‍यादा ब्राइट और क्‍लियर व्‍यू देती है।

इसमें 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा लगा हुआ है जो एचडी वीडियो रिकार्डिंग करता है वीडियो कॉल के लिए 1.9 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed