फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Best phones you can buy below Rs 2,000

2 हजार के बजट में चार फोन, मिलेगा इंटरनेट, फेसबुक और वॉट्सऐप

Tue, 20 Jan 2015 11:54 AM IST
Updated Tue, 20 Jan 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
Best phones you can buy below Rs 2,000

घर से बाहर अधिक रहने वालों के लिए जो दिनाभर काम के सिलसिले में यहां-वहां घूमते रहते है। मोबाइल चार्ज करने का मौका कम ही मिल पाता है, उनके लिए एक फीचर फोन जबर्दस्त बैकअप डिवाइस साबित हो सकती है।

विज्ञापन


और फीचर फोन उन बच्चों के लिए भी एक बेहतर विकल्प है जो स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के लिहाज से छोटे हैं।

फीचर फोन में आपको सभी 'स्मार्ट' फीचर तो नहीं मिलेंगे लेकिन इसके जरिए आप अपने तमाम से जरूरी काम जैसे कॉल, मैसेज और इंटरनेट को आसानी से पूरा कर सकते हैं। हम यहां कुछ ऐसे ही बेहद सस्ते फीचर फोन की चर्चा कर रहे हैं जो कम खर्च में आपके बड़े काम निपटा सकते हैं।
विज्ञापन

इंटेक्स क्लाउड एफएक्स

Best phones you can buy below Rs 2,000

अगर आपके लिए इंटरनेट सबसे अहम है तो इंटेक्स क्लाउड एफएक्स (Intex Cloud FX) आपके लिए बेहतर विकल्प है। इस हैंडसेट में आपको वाई-फाई और ऐज नेटवर्क की सुविधा मिलती है।

यह फोन फायरफॉक्स ओएस पर आधारित है। इसमें आप फेसबुक, गूगल+, ट्विटर और वॉट्सऐप का मजा उठा सकते हैं।

इंटेक्स के इंटेक्स क्लाउड एफएस फायरफॉक्स फोन की कीमत महज 1,999 रुपए है।

इंटेक्स क्लाउड एफएस डुअल सिम सपोर्ट के साथ है। ये 3.5 इंच की एचवीजीए (320x480पी) स्क्रीन के साथ काम करता है।

क्लाउड एफएस 1 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर, 128एमबी रैम और 46एमबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। एक्सटर्नल मैमोरी के लिए 4 जीबी तक माइक्रोएसडी का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो जीपीआरएस/ऐज, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी, ब्लूटूथ, एफएम और 3.5एमएम ऑडियो जैक की सुविधा दी गई है। फोन की बैटरी 1250mAh की है।

के-टच एम201

Best phones you can buy below Rs 2,000

के-टच एम201 (K-TOUCH M201) उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो कॉल, मैसेज और बेसिक इंटरनेट की सुविधा चाहते हैं। यह फोन फिजिकल कीपैड के साथ है जो मैसेज टाइपिंग में काफी सुविधा देता है।

डुअल सिम सपोर्ट वाले इस फोन में आप कॉन्टेक्ट (500) और मैसेज को फोन मैमोरी में स्टोर कर सकते हैं। म्यूजिक, वीडियो और फोटो सेव करने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोन की स्क्रीन 2.4 इंच (320x240 पिक्सल), 1.3 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 1200एमएएच की बैटरी, ब्लूटूथ वगैरह जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

अन्य फीचर्स में एफएम, टॉर्च, कैलेंडर और आर्लम दिए गए हैं। फोन का दाम 1,399 रुपए है।

विज्ञापन

स्पाइस फ्लो रैनबो एम-6111

Best phones you can buy below Rs 2,000

स्पाइस फ्लो रैनबो एम-6111 (Spice Flo Rainbow M-6111) 4 इंच टच स्क्रीन के साथ काम करता है। यह प्रॉपराइटरी ओएस पर आधारित है। इसमें आपको फेसबुक, फ्लिकर, हांगामा, यूलिट, जस्टडायल, ई-बुक रीडर और कई ऐप प्रीलोडेड मिलती हैं।

ये 4 इंच एलसीडी (480x272 पी)‌ डिस्‍प्ले के साथ काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फ्लैश सहित 1.3 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है।

जीपीआरएस, माइक्रोएसडी कार्ड, ब्लूटूथ, एफएम और 3.5एमएम ऑडियो जैक की सुविधा दी गई है। फोन की बैटरी 1000mAh की है। स्पाइस फ्लो रैनबो एम-6111 की कीमत 1,399 रुपए है।

नोकिया 130

Best phones you can buy below Rs 2,000

नोकिया 130 शुद्ध रुप से फीचर फोन है। जिसके जरिए आप कॉल, मैसेज, एफएम, म्यूजिक प्ले का मजा उठा सकते हैं। यह सिंबियन सीरीज 30+ ओएस पर आधारित है।

यह फिजिकल कीपैड और 1.8 इंच (160x128 पिक्सल) डिस्‍प्ले के साथ काम करता है। नोकिया 130 (Nokia 130) डुअल सिम में वीडियो और म्युजिक प्लेयर की सुविधा दी गई है। कंपनी का दावा है कि नोकिया 130 पर लगातार 46 घंटे तक म्युजिक सुना जा सकता है। इसके अलावा स्टैंडबाई बैटरी बैकअप 36 दिन तक मिलेगा।

32जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट की सुविधा दी गई है। 1020mAh की बैटरी 2जी नेटवर्क पर 13 घंटे का टॉकटाइम, 46 घंटे म्युजिक, 16 घंटे वीडियो प्ले करने में सक्षम है।

इसके अलावा नोकिया 130 में एफएम रेडियो, ब्लूटूथ और यूएसबी कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है।

नोकिया 130 की कीमत 1,552 रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed