फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   berlusconi denies paid sex with ruby 13 times

17 साल की लड़की से 13 बार सेक्स नहीं: बर्लुस्कोनी

Sat, 20 Oct 2012 01:33 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2012 01:33 PM IST
विज्ञापन
berlusconi denies paid sex with ruby 13 times
उन पर मिलान में मुकदमा चल रहा है जहाँ बर्लुस्कोनी ने कहा कि उनके घर पर कभी भी ' क्लिक करें सेक्स से जुड़े' कोई आयोजन नहीं हुए।
विज्ञापन


वह इस क्लिक करें मुक़दमे की सुनवाई में अचानक पहुँचे। बर्लुस्कोनी ने माना कि उनकी एक पार्टी में करीमा अल-महरूग नाम की वो लड़की आई थी।

मगर साथ ही उन्होंने बताया कि जब उस लड़की से उसकी उम्र पूछी गई थी तो उसने अपनी उम्र 24 साल बताई थी और उसकी ये बात मान ली गई। अल-महरूग इस बात से इनकार करती रही हैं कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री बर्लुस्कोनी के साथ महज़ 17 साल की उम्र में सेक्स किया था, या वह एक वेश्या हैं।

जबकि अभियोक्ताओं का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री ने अल-महरूग के साथ 13 बार सेक्स किया था।

इटली में 18 साल से कम उम्र की लड़की के साथ यौन संबंध बनाने के लिए धन नहीं दिया जा सकता।

बर्लुस्कोनी 70 के

बर्लुस्कोनी पर क्लिक करें आरोप है कि उन्होंने रूबी नाम से जानी जाने वाली अल-महरूग के साथ तब सेक्स किया जब वह 17 साल की थीं और उसके लिए उन्हें पैसा भी दिया था। उस समय बर्लुस्कोनी ख़ुद 70 साल के थे।
विज्ञापन


उन पर ये भी आरोप है कि उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके उस लड़की को पुलिस की हिरासत से छुड़वाने में मदद की थी।

मगर बर्लुस्कोनी ने कहा कि उन्होंने कभी भी मिलान पुलिस पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला।

मोरक्को से आई अल-महरूग चोरी के एक आरोप में गिरफ़्तार हुई थीं।

सेक्स पार्टियों से जुड़े मामले में बर्लुस्कोनी ने जिन 78 लोगों को गवाह बनाने के लिए सूची पेश की है उनमें रियाल मैड्रिड के फ़ुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और हॉलीवुड स्टार जॉर्ज क्लूनी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभी बर्लुस्कोनी की एक पार्टी में मेहमान रह चुके हैं।

वह कहते रहे हैं कि उन्होंने सभी के लिए डिनर का आयोजन किया था जिसमें सभी ने साथ में खाना खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed