{"_id":"f7da5c96fbfde8d581fe2c95a1f344e0","slug":"begging-for-the-money-entrusted-to-draft-the-principal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीख के पैसों का ड्राफ्ट प्राचार्य को सौंपा","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
भीख के पैसों का ड्राफ्ट प्राचार्य को सौंपा
Updated Wed, 27 Aug 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आह्वान पर बुधवार को हिन्दू कॉलेज के विद्यार्थियों ने फीस वृद्धि के खिलाफ बुधवार को भी कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए जुलूस निकाला और एसडीएम से शिकायत कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। इससे पहले उन्होंने प्राचार्य को अपनी समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया, साथ ही उन्होंने मंगलवार को मांगी गई भीख में मिले पैसों का ड्राफ्ट बनवाकर प्राचार्य को सौंपा।
मंगलवार को प्रदर्शन और भीख मांगने के बाद बुधवार को विद्यार्थियों ने फीस वृद्धि के विरोध में कॉलेज से मिनी सचिवालय तक जुलूस निकालकर रोष प्रकट किया।
विद्यार्थियों ने एसडीएम को मांग पत्र सौंपते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के नियमों के विरुद्ध फीस वसूली जा रही है जो कि विद्यार्थियों के हितों से खिलवाड़ है। विद्यार्थियों ने फीस वृद्धि वापिस कराने की मांग की है। विद्यार्थियों ने गुरुवार को काला दिवस मनाने की घोषणा की है। इस अवसर पर राष्ट्रीय नौजवान दल और अखिल भारतीय छात्रहित सेना सहित अन्य संगठनों के विद्यार्थियों के हितों के लिए उनका समर्थन किया।
इस अवसर पर रायसिंह, रविंद्र, पंकज, दीपक, विशाल, राजेश, अमित, मंजीत आर्य, शमशेर, विकास व ऋषभ आदि उपस्थित रहे।