फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Bar election: Manoj Sharma tied the head of glory

बार चुनाव : मनोज शर्मा के सिर बंधा जीत का सेहरा

Fri, 25 Apr 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो, भिवानी
ब्यूरो, भिवानी Updated Fri, 25 Apr 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन प्रधान का ताज मनोज शर्मा के सिर बंधा। उन्हाेंने अपने प्रतिद्वंद्वी विनोद तंवर को 87 वोट से हराया। जयबीर सिंह उप प्रधान, हेमंत कौशिक सचिव और नरेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने।
विज्ञापन


जीत के बाद मनोज शर्मा समर्थक झूम उठे और नवनियुक्त प्रधान को कंधों पर उठा लिया। बार पदाधिकारियों के चुनाव के लिए सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। बार सभागार में मतदान हुआ। सभागार के बाहर खडे़ प्रत्याशी सभी मतदाताओं को अपने-अपने लिए मतदान की अपील करते देखे गए।
विज्ञापन


सुबह मतदान में तेजी देखी गई और 70 फीसदी तक मतदान दोपहर एक बजे तक ही हो चुका था। चुनाव में इस बार 694 बार सदस्याें ने मतदान किया। प्रधान पद का ताज इस बार मनोज शर्मा के सिर बंधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप प्रधान पद के चुनाव में जयबीर सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी विनय पिलानिया को 39 वोट सेे, सचिव पद के चुनाव में हेमंत कौशिक ने मुकेश खरकिया को 28 वोट से, कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में नरेंद्र मोहन शर्मा ने उगम कुमार को 47 वोट से हराया। संयुक्त सचिव के पद के लिए राकेश दिनोदिया, आडिटर पद के लिए नरेश कुमार व लाईब्रेरी इंचार्ज के लिए अमित सिंह पहले ही सर्वसम्मति से चुने जा चुके है।
एक घंटा रिजल्ट जानने के लिए वकीलों ने गेट पर डाला डेरा
चार बजे तक चले मतदान के बाद बार सभागार का गेट बंद कर दिया गया। चुनाव समिति सदस्यों ने पहले सभी पर्चियों को अलग-अलग किया और फिर करीब सवा पांच बजे मतगणना शुरू हुई। करीब सवा सात बजे सभागार का दरवाजा खुला। अंदर चुनाव समिति अध्यक्ष एडवोकेट गोपीराम वशिष्ठ ने चुनाव परिणाम सुनाया। सबसे पहले कोषाध्यक्ष पद के परिणाम सुनाए गए। फिर सचिव, उप प्रधान और अंत में प्रधान पद की घोषणा की गई। परिणाम की घोषणा के बाद सभी ने तालियां बजाकर विजेताओं का अभिवादन किया। जीत के बाद विजेता उम्मीदवार और उनके समर्थक झूम उठे।

 
‘‘ हमारा प्रयास सभी वकीलों को साथ लेकर विकास कार्य करना रहेगा। वकीलों की समस्याओं को प्रमुखता से निपटाया जाएगा। बार सदस्यों के सम्मान में वे किसी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे।’’
मनोज शर्मा, नवनिर्वाचित प्रधान जिला बार एसोसिएशन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed