फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   ballon d'or

बैलोन डिओर

Thu, 16 Jan 2014 07:14 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Thu, 16 Jan 2014 07:14 PM IST
विज्ञापन
ballon d'or

स्पेन के क्लब रियल मैड्रिड के लिए खेलने वाले मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को वर्ष 2013 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर फीफा का प्रतिष्ठित बैलोन डिओर सम्मान दिया गया है। बैलोन डिओर (जिसका अर्थ गोल्डन बॉल यानी स्वर्णिम गेंद होता है) से हर वर्ष उस खिलाड़ी को नवाजा जाता है, जिसका प्रदर्शन पिछले वर्ष सर्वश्रेष्ठ रहा हो।

विज्ञापन


यों तो बैलोन डिओर सम्मान का अस्तित्व 1956 से ही है, लेकिन फीफा की ओर से इसे देने की शुरुआत वर्ष 2010 से हुई है, जब फ्रांस फुटबॉल (फ्रांस की पाक्षिक पत्रिका) के बैलोन डिओर और मेन्स फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड का विलय कर दिया गया। यह फ्रांस फुटबॉल के लेखक गैब्रियल हैनॉट की परिकल्पना थी, जिन्होंने अपने साथियों को यूरोप के प्लेयर ऑफ द ईयर चुनने के लिए खिलाड़ियों को वोट करने के लिए कहा था। 1956 में पहली बार ब्लैकपुल के खिलाड़ी स्टेनली मैथ्यूज को यह सम्मान दिया गया था।
विज्ञापन


2009 तक फ्रांस फुटबॉल की तरफ से ही यह सम्मान दिया जाता रहा। लेकिन फीफा के साथ विलय के बाद बैलोन डिओर का उद्घाटन सम्मान मशहूर खिलाड़ी लियोनेल मैसी को दिया गया। उसके बाद भी लगातार दो वर्षों (2011 और 2012 में भी) तक यह सम्मान मैसी की झोली में ही गया। 2010 से फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द अवार्ड केवल महिला खिलाड़ियों को ही दिया जाने लगा। इस वर्ष ब्राजील के मशहूर खिलाड़ी पेले को मानद बैलोन डिओर सम्मान दिया गया है। ब्राजील के लिए तीन बार फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाले पेले कभी फीफा का व्यक्तिगत सम्मान नहीं पा सके थे, क्योंकि उनके खेल करियर के दौरान केवल यूरोपीय खिलाड़ियों को ही मूल बैलोन डिओर सम्मान दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed