10 गैजेट्स जो जीत लेंगे आपका दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइपिंग करते समय अक्सर एक बार कंप्यूटर स्क्रीन तो एक बार कीबोर्ड पर नजर जाती है। स्मार्टटाइप कीबोर्ड में ही आपको डिस्प्ले स्क्रीन मिलती है। इस स्क्रीन में आप देख सकते हैं कि आप क्या टाइप कर रहे हैं। आपको बार-बार कंप्यूटर स्क्रीन और कीबोर्ड देखने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें आपको फेसबुक, ट्विटर, ईमेल, फोटो लाइब्रेरी जैसी कई ऐप्स भी मिलती हैं।
स्टोरेज यूएसबी मैमोरी स्टीक: एक पेन ड्राइव में दो कमाल
आमतौर पर हम एक यूएसबी का इस्तेमाल करते हैं जिसमें हमारा प्रोफेशनल और पर्सनल डेटा होता है। डुअल साइड यूएसबी के जरिए आप अपना पर्सनल और प्रोफेशनल डेटा एक ही यूएसबी के अलग-अलग भाग में सुरक्षित कर सकते हैं। ये डुअल साइड यूएसबी ड्राइव (पेन ड्राइव) है जो दो अलग-अलग रंगों में बाटी होती है।
स्केंस्टीक: जेब में रखें स्कैनर
ये एक पॉकेट स्कैनर है जिसको आपको अपनी जेब में लेकर कहीं भी घूम सकते हैं। प्रोफेशनल लोगों के ये काफी अच्छी डिवाइस है जो डॉक्यूमेंट को स्कैन करके इंफोरमेशन को सुरक्षित कर लेती है।
लिविंगकलर ट्रांसल्यूसेंट चेंजिंग लैंप: दीवारों में डाले नई जान
ये ट्रांसल्यूसेंट चेंजिंग लैंप आपके रूम को शानदार रंगों से सजा सकते हैं। इनके जारिए अलग-अलग रंगों की लाइट निकालती है जिसको आप अपनी इच्छानुसार चुन सकते है। ये लाइट दीवारों पर शानदार रंग भरने का काम करती है।
मिनी प्रोजेक्टर बैंगल: चूड़ी नहीं ये प्रोजेक्टर है
इस यूनिक प्रोजेक्टर को कहीं भी आसानी के साथ लेकर चल सकते हैं। ये खासकर महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है जिसको चूड़ी या कड़े के तौर पहन सकती हैं।
रिंग शेवर: एक उंगली से बनेगी शेव
ये एक छोटा बेलनाकार शेवर है जिसको उंगली में पहनकर दाढ़ी बनाई जा सकती है।
स्मार्ट फाइंडर की होल्डर: खोजें खोई हुई चाबी
अगर आपको अपनी कार की चाबी कहीं रखकर भूल गए हैं तो ये स्मार्ट फाइंडर की होल्डर उसको खोज निकालता है। ये वायरलेस टेक्नोलॉजी पर काम करता है। बस एक बटन दबते ही ये 30 मीटर के दायरे में कार की चाभी खोज लेता है।
ऑडियो लाइट बल्ब: लाइट भी, म्युजिक भी
ये एक वायरलेस ऑडियो लाइट बल्ब है जो आपको रोशनी के साथ साथ ऑडियो सुनाने का काम भी करता है। ये एक स्टैंडर्ड लाइट बल्ब होल्डर में लगा जाता है और आप इसको अपने मोबाइल के जरिए ऑपरेटर कर सकते हैं।
डिजिटल वाइस रिकॉर्डर: एटीएम कार्ड जैसा
ये देखने में लगभग एक एटीएम कार्ड जैसा ही लगता है क्योंकि इसका साइज काफी पतला है। इसमें यूएसबी कनेक्टर और एमपी3 प्लेयर बटन दिए गए है। इसकी इंटरनल मैमोरी 1 जीबी है।
लाइट सॉक्स: राह में रोशनी दिखाए
मोजे का इस्तेमाल तो आप करते ही हैं, लेकिन लाइट सॉक्स ऐसा मोजा है जो रास्ते में आपको रोशनी दिखाने का काम भी करता है। आपके चलने से इसमें बिजली पैदा होती है।