{"_id":"a4fde7b9a789ba407b0274da6ee246e9","slug":"aura-aba-guru-j-k-bh-d-n-h-h-g-par-k-guruji-will-now-have-to-give-the-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"....और अब गुरु जी को भी देनी ही होगी परीक्षा ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
....और अब गुरु जी को भी देनी ही होगी परीक्षा
Jhajjar
Updated Tue, 20 May 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिक्षकों का टेस्ट होगा कि नहीं, यह भ्रम अब पूरी तरह से टूट गया है। टेस्ट की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा तीनों वर्गों में होगी। इसके लिए तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। खास बात यह है कि इस परीक्षा का शिक्षकों की एसीआर, पदोन्नति और वेतनवृद्धि पर कोई असर नहीं होगा। यह टेस्ट एलएलओ की तर्ज पर है।
इसको टीएनए का नाम दिया गया है। एससीईआरटी की ओर से वैकल्पिक प्रश्नों वाला ये टेस्ट तैयार किया गया है और इसको करवाने की जिम्मेदारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी को सौंपी गई है।
आपको बता दें कि अमर उजाला ने 19 मई के अंक में इस संबंध में एक खबर प्रकाशित की थी, जिसमें बताया था कि जेबीटी और टीजीटी का टीएनए टेस्ट होगा। जिला शिक्षाधिकारी एसआर रोहिला ने आज इसकी पुष्टि की है और बताया है कि यह टेस्ट 26 और 30 मई को खंड स्तर पर होगा। आरटीई में इस तरह के टेस्ट का प्रावधान है। इस टेस्ट का मूल उद्देश्य गुणात्मकता को जांचना और जरूरत के विषयों पर प्रशिक्षण देना है। इसी के चलते अब हरियाणा में शिक्षकों का टेस्ट लिया जाएगा। पीआरटी की परीक्षा 26 मई को तथा टीजीटी की परीक्षा 30 मई को होगी। यह परीक्षा ब्लॉक स्तर पर होगी। झज्जर, बेरी, साल्हावास, मातनहेल ओर बहादुरगढ खंड मुख्यालय के विद्यालयों में यह परीक्षा होगी। दो चरणों में होने वाली इस परीक्षा में पहला टेस्ट सुबह 9 से11 बजे तक तथा दूसरा साढ़े 11 से डेेढ़ बजे तक होगा।
विज्ञापन
इस टेस्ट में सामान्य ज्ञान के अलावा विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
नहीं होगा पदोन्नति पर असर: इस टेस्ट को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ पहले ही विरोध कर रहा है। जबकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस टेस्ट का न तो पदोन्नति पर असर होगा और न ही एसीआर पर। इसके अलावा वेतनवृद्धि पर भी इसका कोई असर नहीं होगा। यह केवल सर्वे बेस टेस्ट है और गुणात्मक सुधार के लिए है। इस टेस्ट में जो लेवल आएगा उसको जांचकर जरूरतमंद शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि भविष्य में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
जुलाई में होगा पीजीटी का टेस्ट: फिलहाल दो श्रेणियों का टेस्ट होने वाला है। 26 मई को पीआरटी और 30 मई को टीजीटी का टेस्ट होगा। इसके बाद प्राध्यापक वर्ग का टेस्ट जुलाई में लिया जाएगा। हालांकि इसकी डेट अभी तय नहीं की गई है। विभाग के अनुसार यह टेस्ट सर्वेक्षण के तौर पर लिया जा रहा है। इसका उपयोग अध्यापक प्रशिक्षण में गुणात्मक एवं रचनात्मक सुधार के लिए होगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सर्वेक्षण की प्रश्नावली एनसीईआरटी, एससीईआरटी, डायट के विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई है।
ये बोले शिक्षाधिकारी : विभाग की ओर से टेस्ट लिए जाने की अधिकारिक जानकारी सभी स्कूलों को भेजी गई है। डीईओे एसआर रोहिला ने बताया कि टेस्ट की तैयारी की जा चुकी है और सभी खंड मुख्यालयों पर ये टेस्ट होगा। इस टेस्ट से शिक्षकों को कोई भ्रम पालने की आवश्यकता नहीं है। यह एक सर्वेक्षण प्रक्रिया है और इससे खुद शिक्षकों को भी लाभ होगा।