{"_id":"b94bb5beed10d6247323901b1754bbe9","slug":"attayal-villegers-meet-ig-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई की मांग को लेकर आईजी से मिलने पहुंचे अटायल के लोग ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
कार्रवाई की मांग को लेकर आईजी से मिलने पहुंचे अटायल के लोग
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Fri, 17 Oct 2014 02:09 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के एक मामले में थाना सांपला पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर अटायलवासी बृहस्पतिवार को आईजी से मिलने पहुंचे।
कई घंटे इंतजार करने के बाद आईजी के नहीं मिलने पर एसपी से मिलने पहुंचे।
एसपी के भी नहीं मिलने पर उन्होंने डीएसपी से मुलाकात की। उन्होंने डीएसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। डीएसपी ने उन्हें मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और थाना प्रभारी को मामले की दोबारा जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।
एसपी कार्यालय पहुंचे अटायल निवासी सतबीर ने बताया कि उसके भतीजे नवीन पर 21 सितंबर को गांव के सुरेश ने अपने दोस्तों के साथ हमला कर दिया था।
हमले में नवीन घायल हो गया था। नवीन का भाई सचिन जब इसकी शिकायत देने सुरेश के घर गया तो सुरेश और उसके परिजनों ने उसकी भी पिटाई करने लगे। सचिन की बुआ का लड़का जब बीचबचाव करने गया, तो उसे भी पीट दिया। सतबीर ने आरोप लगाया कि थाना सांपला में मामला दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।