{"_id":"961863262378651de8477423232fd728","slug":"attack-by-brick-and-niddle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट और सुओं से हमला, तीन घायल ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
ईंट और सुओं से हमला, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Fri, 10 Oct 2014 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरा मोहल्ला में एक युवक पर मामूली कहासुनी के चलते सूए से हमला कर दिया गया।
जब बीच-बचाव में उसका भाई व ताई आए तो हमलावरों ने उन पर भी सुए और ईंटों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने तीनों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है।
मामले के अनुसार बाबरा मोहल्ला निवासी सुनील ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार देर रात वह घर के बाहर खड़ा था।
उसी समय वहां पर बाबरा मोहल्ले का अजय अपने दोस्त सुशील, राहुल, सोनू व विरेंद्र के साथ आया और उसके साथ कहासुनी करने लगा। इसी बीच उन्होंने उस पर सुओं से हमला कर दिया। लड़ाई-झगड़े का शोर सुनकर उसका भाई मुकेश और ताई शांति देवी बाहर आए तो उन्होंने उन पर भी हमला कर दिया। सभी को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से सुनील को पीजीआई में रेफर कर दिया। पुलिस ने सुनील के बयान पर पांचों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना शहर प्रभारी कुलबीर सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।