फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   At this point AAP

इस मोड़ पर आप

Sun, 25 May 2014 07:59 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Sun, 25 May 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
At this point AAP

छह महीने पहले जिस आम आदमी पार्टी से वैकल्पिक राजनीति की उम्मीद दिखी थी, वह आज अपने ही अंतर्विरोधों से त्रस्त है। वैसे तो कई लोग पहले ही पार्टी छोड़ गए हैं, पर अब इसके संस्थापक सदस्यों में से एक और प्रभावी महिला चेहरा शाजिया इल्मी का इस्तीफा कई सवाल खड़े करता है।

विज्ञापन


उन्होंने और उनके साथ पार्टी छोड़ने वाले कैप्टन गोपीनाथ ने पार्टी नेतृत्व पर जो आरोप लगाए हैं, उन्हें खारिज नहीं किया जा सकता। यह आरोप कोई पहली बार नहीं लगा है कि पार्टी में फैसले कुछ गिने-चुने लोग ही लेते हैं। जो पार्टी मौजूदा लोकतांत्रिक व्यवस्था को बदलने की बात करती है, उसमें आंतरिक लोकतंत्र का अभाव क्यों है? मधु भादुड़ी के बाद शाजिया इल्मी भी अगर पार्टी में महिलाओं की अनदेखी का आरोप लगा रही हैं, तो यह गंभीर मामला है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी पर किसी को संदेह नहीं है। लोकसभा चुनाव में खासकर दिल्ली में आप का बेहतर प्रदर्शन भी बताता है कि उसे खारिज नहीं किया जा सकता। पर केजरीवाल के फैसले लेने के तौर-तरीके न सिर्फ अप्रत्याशित होते हैं, बल्कि कई बार उनमें भावुकता बटोरने की कोशिश भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने फैसले को जनता का फैसला बताना, अपनी ही कही बातों से पलट जाना और ठोस यथार्थ से जूझने के समय भावुकता की राजनीति करना एक ऐसी पार्टी के मुखिया को शोभा नहीं देता, जिसका जन्म गतानुगतिक राजनीति को बदलने के लिया हुआ बताया जाता है। मानहानि के मौजूदा मामले में भी मुचलका भरने से इन्कार करने के केजरीवाल के निर्णय के पीछे जनता की भीड़ बटोरने की कोशिश थी, जो सफल होती नहीं दिखती। जब अपने सहयोगियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को दिशा देने की जरूरत है, तब अन्ना हजारे बनने की कोशिश चौंकाती ही ज्यादा है।


यह ठीक है कि राजनीति फूलों की सेज नहीं है। व्यवस्था बदलने की जिस मुहिम को वह दिशा दे रहे हैं, वह तो वैसे भी बहुत जोखिम भरी है। इससे भी इन्कार नहीं कि विपत्ति के समय ही निष्ठा और प्रतिबद्धता की असली पहचान होती है। पर नेतृत्व को याद रखना चाहिए कि विवादों और आरोपों से पार्टी का नुकसान तो हो ही रहा है, ईमानदार और पारदर्शी राजनीति की चाह रखने वालों की उम्मीदें भी खत्म हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed