फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Asmt won by swindle marriage of minor

शादी का झांसा देकर नाबालिग की लूटी अस्मत

Mon, 02 Jun 2014 12:36 AM IST
जीद
जीद Updated Mon, 02 Jun 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
 एक युवक शादी का झांसा देकर एक नाबालिग को भगा ले गया। आरोपी युवक ने 21 दिन अलग-अलग शहरों में ठिकाना बदलकर नाबालिग लड़की के साथ दुराचार किया। 29 मई को युवक नाबालिग को जींद बस स्टैंड के पास छोड़ गया। लड़की के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज कर लिया था। शनिवार देर शाम पुलिस ने आरोपी को जींद बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को युवक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कौशांबी के गांव कांडला का रहने वाले नौशाद सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को आठ मई को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब लड़की का पता नहीं लगा, तब किशोरी के पिता ने नौशाद के खिलाफ स्थानीय थाने में लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज करवाया था। 29 मई को आरोपी युवक किशोरी को जींद बस स्टैंड पर छोड़ गया था। किशोरी ने पुलिस को बताया कि नौशाद उसे शादी का झांसा देकर गांव से भगा ले गया था। नौशाद उसे पहले पानीपत ले गया, जहां एक जगह कमरा लेकर कुछ दिन रखा और उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद वह उसे मेरठ और फिर चंडीगढ़ ले गया। इन दोनों स्थानों पर भी युवक ने उसके साथ दुराचार किया। 29 मई को युवक उसे जींद के बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने किशोरी के बयान कराकर मामला दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को नौशाद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed