{"_id":"9379dfeebafc998afe3db7be3119c603","slug":"askarvindkejriwal-hashtag-trending-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर में केजरीवाल पर बरस रहे हैं सवाल","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
ट्विटर में केजरीवाल पर बरस रहे हैं सवाल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 27 Nov 2013 04:46 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही राजनीतिक दल जमीन से लेकर सोशल मीडिया तक चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।
विज्ञापन
खासकर राजनीतिक मैदान में हाल में उतरी आम आदमी पार्टी सोशल मीडिया में जमकर प्रचार कर रही है।
आज ट्विटर पर #AskArvindKejriwal नाम का हैशटैग ट्रेडिंग में है। इसके जरिए लोग अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछ रहे हैं। एक तरफ जहां उनके समर्थक केजरीवाल की प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं आलोचक कड़े सवाल पूछ रहे हैं।
पढ़िए इससे संबंधित मजेदार ट्वीट
राजश्री दत्ता @RD_justRD केजरीवाल से पूछते हैं कि आप खुद को नए विकल्प के तौर पर पेश कर रहे हैं, लेकिन खुद आपकी पार्टी में कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों से निकलकर लोग आएं हैं।
विज्ञापन
वहीं आई सी गुप्ता @CricketICG केजरीवाल से सवाल करते हैं कि आप उन पांच प्रत्याशियों का क्या करेंगे, जिन पर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं।
सुनिल सिंह @SunilSingh पूछते हैं कि क्या आम आदमी पार्टी बाटला हाउस एनकांउटर को फर्जी मानती हैं? क्या वह नैतिक रूप से आतंकवाद को समर्थन करती है।
विस्मय @vismayshah ट्विटर पर लिखते हैं कि केजरीवाल क्या आप पर 2 करोड़ रुपए लेकर टिकट बेचने के लगने वाले आरोप सही हैं?
वहीं जॉय दास @joydas व्यंग्य कसते हुए ट्विटर पर लिखते हैं कि आप पहले ये बताएं कि आपको हमारे नंबर और ईमेल मिले कहां से?
इसी तरह मीरा अय्यर लिखती हैं कि @IyerIdeology केजरीवाल आप रेडियो पर इतना चीखते क्यों हैं?