{"_id":"55c078ef6d1b2a7c9ad40903192e4d9a","slug":"asi-slap-gone-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई को थप्पड़ मारने के आरोपी दंपति को जेल ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
एएसआई को थप्पड़ मारने के आरोपी दंपति को जेल
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Fri, 10 Oct 2014 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किला रोड पर एएसआई को थप्पड़ जड़ने और धमकी देने के आरोपी दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बृहस्पतिवार को दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बुधवार को भैंसरू कलां निवासी योगेश अपनी पत्नी कविता के साथ किला रोड बाजार में कार से आया था।
उन्होंने कार नो पार्किंग में खड़ी कर दी। वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उन्हें कार कुछ आगे लगाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया।
बताया जा रहा है कि एएसआई देवेंद्र ने उन्हें फिर से गाड़ी हटाने के लिए कहा, लेकिन उसने गाड़ी वहां से हटाने की बजाय चौधराहट दिखानी शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उन दोनों ने काफी देर तक पुलिस कर्मियों के साथ न केवल बहसबाजी की बल्कि उन्होंने एएसआई को वर्दी उतरवाने की धमकी तक दे डाली। इतना ही नहीं युवक ने एएसआई देवेंद्र को तमाचा जड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला पुलिस कर्मी पहुंची तो उसके साथ भी बदसलूकी की।
थाना सब्जी मंडी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि मामले में दंपति के खिलाफ सरकारी अधिकारी के साथ मारपीट करने, ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।