फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Arvind Kejriwal photo viral on internet

देखिए केजरीवाल का 'मायावती स्टाइल'

Wed, 18 Dec 2013 12:35 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Dec 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal photo viral on internet

वैसे तो मुख्यधारा वाली मीडिया में आजकल अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी छाई हुई है। वहीं सोशल मीडिया में भी केजरीवाल की चर्चाएं जोरों पर हैं।

विज्ञापन


लेकिन इस बीच एक ऐसी फोटो सोशल मीडिया में घूम रही है, जो आप और केजरीवाल के लिए मुश्किल का सबब बन सकती है।

दरअसल, जिस फोटो की हम चर्चा कर रहे हैं, उस फोटो में एक सार्वजिनक स्थान पर आम आदमी पार्टी के दो कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल का सैंडल ठीक करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले अक्सर मायावती के इस तरह फोटो छपते नजर आएं हैं लेकिन इस बार केजरीवाल फंस गए हैं। आम आदमी के तौर पर खुद को पेश करने वाले केजरीवाल का ये फोटो उनकी छवि के बिलकुल विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया में भाजपा-कांग्रेस समर्थक इस फोटो को जमकर शेयर कर रहे हैं। कई बड़े पेजों से ये फोटो हजारों यूजर्स के जरिए शेयर हो रहा है।

केजरीवाल पर साध रहे हैं निशाना
भाजपा-कांग्रेस को चुनौती देने वाले केजरीवाल के इस फोटो को लेकर उनके विरोधी खूब सवाल उठा रहे हैं। विरोधी इस फोटो को शेयर करते हुए उन्हें आम आदमी से बड़े आदमी की संज्ञा दे रहे है।

खैर केजरीवाल सोशल मीडिया में इस फोटो के बहाने विरोधियों के निशाने पर आ रहे हैं। आप भी देखिए इस चर्चित फोटो को।

arvind kejriwal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed