फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Arrested five women sent to prison in burglary attempt

चोरी के प्रयास में गिरफ्तार पांच महिलाएं भेजी गईं जेल

Sat, 17 May 2014 01:17 AM IST
Jhajjar
Jhajjar Updated Sat, 17 May 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के कबाड़ी मार्केट में एक गारमेंट्स की दुकान में ग्राहक बनकर कपड़े चुराने के प्रयास में बृहस्पतिवार को पकड़ी गईं पांच महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को सभी महिलाओं को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जटवाड़ा मोहल्ला निवासी मनीष ने शिकायत दी कि उसकी गारमेंट्स की दुकान में बृहस्पतिवार की शाम को पांच महिलाएं एक साथ पहुंची और यहां पर अलग-अलग वैरायटी के कपड़े दिखाने की बात कही। महिलाओं ने उन्हें किसी न किसी तरह बातों में उलझा लिया।
विज्ञापन


 इस बीच इनमें से कुछ महिलाओं ने कपड़े चुराने का प्रयास किया। मगर उसकी निगाह उन पर पड़ गई। इससे शक होने पर पांच महिलाओं को दुकान के पास ही पकड़ लिया और पुलिस को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी रणदीप ने बताया कि इस मामले में दिल्ली के सुलतानपुरी के पास रहने वाली, संतोश, सरबती, बेदो, राजो और रानी के खिलाफ चोरी के प्रयास का अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

 पुलिस ने सभी महिलाओं को बृहस्पतिवार की देर शाम मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बहादुरगढ़ में पहले भी कई बार महिलाएं चोरी करने के आरोप में पकड़ी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि ये महिलाएं आमतौर पर दिल्ली के सुलतानपुरी और मंगोलपुरी इलाके से आती हैं। कई महिलाएं गिरफ्तार भी की जा चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि पुख्ता सुबूतों के अभाव में ऐसी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई करना संभव नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed