फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Arrested five accused of robbing gas station

पेट्रोल पंप लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 May 2014 01:35 AM IST
Jind
Jind Updated Mon, 26 May 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 पेट्रोल पंप और ढाबा संचालक पर हमला कर 95 हजार की नकदी लूटने के मामले में सफीदों पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांव हाट में हुई लूटपाट की इस वारदात के बारे में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।  
गांव हाट के हरिगढ़ रोड पर स्थित जय किसान सेवा केंद्र के मालिक सुधीर कटारिया ने 12 मई को पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बताया कि रात को पंप पर तीन बाइकों पर सवार होकर आठ नकाबपोश लुटेरों आए। उन्होंने सेल्समैन परमजीत और उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर किया।
विज्ञापन


 नकाबपोश लुटेरों ने पंप पर तोड़फोड़ भी की। इससे पंप कार्यालय में रखा टीवी, अलमारी और कंप्यूटर टूट गया। अलमारी तोड़ने के बाद उन्होंने उसके अंदर रखे 70 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे सफीदों की तरफ फरार हो गए। वहां पर हाट गांव के पावर स्टेशन के पास बने किसान ढाबे के मालिक बलवान बूरा को भी तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। ढाबे की अलमारी में रखे 25 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने उस समय अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में पेट्रोल पंप और ढाबा मालिक से लूटपाट करने में कुछ लोगों के नाम सामने आए थे। पुलिस ने इस मामले में गांव कालवा निवासी राकेश, रवि, प्रदीप, गांव बनियाखेड़ा निवासी अमित, रामअवतार को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सात आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस  
जींद। पुलिस पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस गिरोह ने क्षेत्र में आठ वारदातों को अंजाम दिया है। इनके कब्जे से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस और सीआईए की संयुक्त टीम ने छापामारी कर सात युवकों को काबू किया था। पुलिस पूछताछ में युवकों की पहचान गांव कालवा निवासी जगबीर उर्फ शूटर, प्रदीप, राकेश, रवि, गांव बनियाखेड़ा निवासी राम अवतार और अमित, गांव कोहड़ा कैथल निवासी रिंकू के रूप में हुई। इस गिरोह के छह अन्य सदस्यों की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed