फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   arrest demand bjp and rss

भाजपा व आरएसएस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग की

Fri, 19 Sep 2014 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Fri, 19 Sep 2014 02:58 AM IST
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी शहरी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहरी के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को एसपी से  उनके कार्यालय में मुलाकात की।
विज्ञापन


प्रतिनिधि मडंल का नेतृत्व रोहतक की मेयर रेणु डाबला, डिप्टी मेयर अशोक भाटी, पार्षद गुलशन ईशपुनियानी, अनिता मिगलानी ने सयुंक्त रूप से किया।

एस पी को ज्ञापन देते हुये मांग क ी गई जिन भाजपा व आरएसएस के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध रोहतक पुलिस ने मुकदमे दर्ज किये हैं उन्हें गिरफ्तार  किया जाए। ताकि होने वाले चुनाव में कोई बवाल न हो।
विज्ञापन


विदित रहे कि 16 सितंबर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी व आर एस एस के कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय में पहुंचकर सरेआम धारा 144 तोड़ी व आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया था, जिसे लेकर जिला कंाग्रेस कमेटी रोहतक ने निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर रेणु डाबला ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों को धकेलते हुये व दो पुलिस उपाधीक्षकों के साथ अभद्रता व्यवहार कर जिस प्रकार धक्का मुक्की की गई हैं, उससे जाहिर है कि बाहर से आए आर एस एस व भाजपा के कार्यकर्ता चुनावों में माहौल बिगाड़ने के  प्रयास में हैं।

रोहतक जिला कांग्रेस कमेटी भाजपा कार्यकताओं द्वारा मचाये गये बवाल की पार्टी निंदा करती हैं तथा इस मामले पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग करती है। इस अवसर पर कंाग्रेसी नेता रामनाथ सचदेवा, शुभराम बाल्मिकि, प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, पार्षद अनिल कुमार, रघुबीर सैनी, संजय परमार, सूरज रसवंत, रणसिंह राणा, बलदेव मिगलानी, सत्यवान चहल, रामफ ल बैरागी, जगबीर राठी, रामफ ल लाग्यान, विजय गुलाटी, धनपति हुड्डा, प्रभी नेहरा, दर्शना चौहान, मृदुला शर्मा, रोशनी हुड्डा, गीता भारती, रोशन लाल उप्पल, टीकाराम सीकरी, जयप्रकाश रोहिल्ला, विरेन्द्र बोहत, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed