फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Area was the most confident, then what went wrong

इलाके पर सबसे ज्यादा भरोसा था, फिर क्या गलती हुई

Fri, 06 Jun 2014 01:06 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Fri, 06 Jun 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में सोनीपत सीट से कांग्रेस की हार से व्यथित मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं से कहा कि नौ साल आपकी सेवा की। इसी इलाके पर सबसे ज्यादा भरोसा था फिर ऐसी क्या गलती हो गई, जिसको सुधारें। गलती नहीं हुई है तो फिर लोगों को उनका उलाहना तो ओड़ना ही पड़ेगा। लोकसभा चुनाव हार चुके हैं, अब एक ही रास्ता है विधानसभा चुनाव का। शक्ति है तो दे देना, नहीं तो बता देना। आपके भरोसे ही दिल्ली जाकर कहूंगा कि प्रदेश में हम जीतेंगे।
हुड्डा गुरुवार को मुरथल रोड  स्थित यूनीक गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। करीब 17 मिनट तक सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने शुरुआत प्रदेश में विभिन्न वर्गों को गिनाते हुए यह कहकर की कि वे ये बातें आपको बताने नहीं आए हैं। आज सिर्फ दो सवाल कार्यकर्ताओं से करने आए हैं। उन्होंने कहा कि नौ साल आपकी सेवा की। फिर भी रिजल्ट नहीं मिला। कार्यकर्ताओं से पूछा कि आखिर उनसे क्या गलती हो गई। दूसरा सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि देखने आया हूं कि मेरे साथी, मेरी फौज कितनी मजबूत है। लोकसभा चुनाव में बहुत सारे कारण थे, उनकी चर्चा नहीं करूंगा। प्रदेश को लोगों को इसमें गुमराह किया गया था। उन्होंने सवाल किया कि जब इनेलो लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी का समर्थन करने का दावा कर रही थी तो अब आज अकेला चुनाव क्यों लड़ रही है। उन्होंने कहा कि पहले ही नारा लगाया जा चुका है कि ऊपर मोदी नीचे हुड्डा। अब ऊपर के चुनाव यानी केंद्र के चुनाव तो हो चुके हैं। अब नीचे यानी विधानसभा चुनाव में हुड्डा को जिताने की बारी है। लोकसभा चुनाव में चूक हो चुकी है, अब विधानसभा चुनाव में वे कार्यकर्ताओं के भरोसे दिल्ली में जाकर कहेंगे हम जीतेंगे। हुड्डा ने कहा कि भले ही काम काज में कुछ कमी रह गई हो, नीयत में खोट नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अग्निपरीक्षा का समय आ गयाहै। तैयार रहो, आज से चुनाव की तैयारी में जुट जाओ, जिसको भी टिकट दिया जाए उसको जिताना है। वादा करके जा रहा हूं कि सोनीपत से सभी छह सीटें कांग्रेस को दें दे आपकी फिर सरकार बना दूंगा।
विज्ञापन

हमने राजनीति बदली, लोग क्यों बदले : कुलदीप शर्मा
सम्मेलन में बोलते हुए विधानसभा स्पीकर एवं गन्नौर के विधायक कुलदीप शर्मा ने कहा कि इतिहास के पन्नों ने वो दौर भी देखे हैं लम्हों ने खता की सदियों ने सजा पाई। उन्होंने सवाल कि क्या कमी छोड़ी थी मुख्यमंत्री ने हरियाणा के विकास में। शिक्षा, बिजली, हेल्थ, हर सेक्टर में, हर वर्ग के लिए काम किया। ऐसा कोई नहीं बचा जिसको फायदा न पहुंचाया हो। प्रदेश का नक्शा बदला, राजनीति बदली, फिर समझ नहीं आया कि लोग क्यों बदले। क्षेत्र की ताकत दूसरी के हाथ में थी या रहती तो विकास की गंगा कैसे बहती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान कि प्रदेश के  भविष्य के लिए सौदा करना चाहते हैं तो कांग्रेस, हुड्डा से अच्छा सौदा आपके पास नहीं है। विधानसभा चुनाव में खोई हुई साख को वापस कर मुख्यमंत्री हुड्डा और सोनिया गांधी के लिए लड़ाई लड़नी है। पिछली बार वोट नाम पर पडे़ थे, इस बार काम पर पड़ने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम का जवाब समर्थन से दें: आशा कु मारी
कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा सह प्रभारी आशा कु मारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में परिणाम उनकी उम्मीदों के विपरीत आए हैं। हिमाचल जहां से वे विधायक हैं कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई। हरियाणा में तो फिर भी एक सीट ले गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सब जगह जाने का मौका मिला है। जितना विकास यहां हुआ है कोई अन्य प्रदेश नहीं करा सकता है। समझ नहीं आया कि जिस व्यक्ति ने 9 साल में हरियाणा की शक्ल बदल दी, उसका साथ देने में लोगों ने कमी क्यों रखी। काम का जवाब जब समर्थन से नहीं मिलेगा तो सरकार काम क्यों करेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में लड़ाई आसान नहीं होनी, डरना भी नहीं है, सामने से लड़ाई लड़नी है, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना है। उन्होंने लोगों से संकल्प लिया कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों का जिताएंगे।
हवा में चुनाव लड़ने का समय नहीं : अशोक तंवर
कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि सोनीपत से कार्यकर्ता सम्मेलनों की शुरुआत की गई है। चुनाव सिर पर हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि हवा में चुनाव न लडे़ं बल्कि जीत के लिए मेहनत करें। प्रचार प्रसार में जो कमी पिछले चुनाव में रही उसे अब गति देनी है। बूथ स्तर पर, स्थानीय स्तर पर प्रचार कमेटी बनाएं। अच्छे कामों को जनता के बीच पहुंचाएं। इसमें नई तकनीकी का भी सहारा लें। उन्होंने कहा कि सोनीपत से कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ झंडा अभियान का भी शंखनाद किया गया है। कार्यकर्ता घर-घर पर झंडा लगाएं। उन्होंने बताया कि एक नई शुरुआत वर्कर के रजिस्ट्रेशन के लिए की गई है। वर्करों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। उनसे सीधा संवाद किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लिए जारी किए गए फोन नं. पर अपना मिस कॉल देकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। पिछली बातों को कार्यकर्ता भूल जाएं। प्रशासन के सहयोग में जो कमी रह गई है, उसे भी दूर किया जा रहा है।


ये रहे मौजूद
कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य संसदीय सचिव जयवीर सिंह, विधायक जगबीर सिंह मलिक, विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा, विधायक जयतीर्थ दहिया, विधायक बी बी बत्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, पूर्व संसदीय सचिव अनिल ठक्कर, पूर्व मंत्री वेद सिंह मलिक, पूर्व विधायक देवराज दीवान, संजय छोक्कर, सुखेन्द्र हुड्डा उर्फ मोनू, विनोद धनखड,  प्रदीप गौतम, एडवोकेट भगत सिंह, मनोज रिढाऊ, प्रमेन्द्र जौली, देवेन्द्र कादयान, हरेन्द्र सैनी, अर्जुन दहिया, भलेराम जांगड़ा, डा. सतबीर निर्माण, संतोष गुलिया, भूपेन्द्र मलिक, सुनीता लोहचब, कमला मलिक, प्रेमवती भनवाला, सुदेश मलिक, डा. ओपी परूथी, रोहताश बेदी तथा अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed