फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   apps for smartphone

आपके स्मार्टफोन को और स्मार्ट बनाएं ये मस्त ऐप्स

Tue, 30 Jul 2013 03:46 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 30 Jul 2013 03:46 PM IST
विज्ञापन
apps for smartphone
आप स्मार्टफोन रखते हैं लेकिन नए और दिलचस्प ऐप्स को लेकर जागरूक नहीं हैं तो हम आपके लिए लाएं हैं कुछ मस्त मोबाइल ऐप्स जो आपके स्मार्टफोन को बनाएंगे और भी ज्यादा स्टाइलिश।
विज्ञापन


म्यूजिक, ट्रैवलिंग, मनोरंजन, शॉपिंग और न जाने कितने विषयों से संबंधित मजेदार ऐप्स मौजूद हैं। जानिए कौन-कौन से हैं वो गजब के मोबाइल ऐप्स ।

1. म्यूजिक ऐप्स - आप भी गाने सुनने के शौकीन हैं और अपने स्मार्टफोन में गानों को व्यवस्थित कर आनंद लेना चाहते हैं तो आपके लिए म्यूजिक को लेकर कई ऐप्स बाजार में मौजूद हैं।
विज्ञापन


इस लिस्ट में गाना, हंगामा और सावन जैसे मजेदार ऐप्स मौजूद हैं। गाना एंड्रॉयड, आईओएस, जावा, ब्लैकबेरी विंडो पर चलता है। वहीं हंगामा एंड्रॉयड, आईओएस और ब्लैकबेरी पर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन और गाना जैसी ऐप्स पर गानों की लंबी सूची मौजूद है। जबकि हंगामा गाने की सूची को सहज और व्यवस्थित करता है। गाना और सावन दोनों ही पेड सर्विस हैं।

2. एंटरटेनमेंट- खाली बैठे-बैठे अगर ऊब जाते हैं तो मनोरंजन के लिए कई ऐसे मजेदार ऐप्स मौजूद हैं जिनके जरिए आप आराम से अपने स्मार्टफोन को टीवी में बदल सकते हैं।

टीवी के साथ साथ आप अपने मोबाइल पर फिल्मों का भी आनंद ले सकते हैं। इसकी लिए बस आपको स्पूल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना होगा।

इसकी मदद से आप मात्र महीने में 285 रुपये खर्च करके अपने स्मार्टफोन पर लाइव टीवी स्ट्रिमिंग और फिल्में देख सकते हैं। कुछ विशेष फिल्मों के लिए हालांकि आपको कुछ पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

इसी तरह बिग फ्लिक्स ऐप जिसको आप मात्र 250 रुपए खर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के साथ बिना किसी लिमिट के कितनी भी फिल्में अलग अलग भाषाओं में देख सकते हैं। 

इसी तरह मुंडु टीवी ऐप के जरिए आप मात्र 127 रुपये के सबस्क्रिप्शन पर लाइव टीवी देख सकते हैं। इन ऐप के साथ आप बोर नहीं होंगे।

3. नेविगेशन- अगर आप अलग अनजान जगहों पर घूमने के शौकीन हैं तो आपको नेविगेशन बेस्ड मैप मॉय इंडिया जैसी ऐप आपके लिए ही है। इस नए ऐप के साथ आप नए शहरों की जानकारियां हासिल कर सकते हैं। ये अपनी तरह की पहली डिजिटल मैपिंग ऐप है।

इस मैप के डाटा को सर्वे करने के बाद तैयार किया गया है। इसके जरिए आप सड़कों और बिल्डिंग्स को 3 डी के जरिए देख सकते हैं। इसके साथ ही आप चुनिंदा 30 शहरों के घरों के नंबरों तक का डाटा मौजूद है।

इसके अलावा गूगल मैप के जरिए आप भौगोलिक स्थिति का पता लगा सकते हैं। लेकिन ये गूगल मैप कोई ऐप नहीं है। मैप मॉय इंडिया को ( 2500 रुपये में आईओएस, 250 रुपये में एंड्रॉयड और ब्लैकबेरी ओएस पर फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।)

4. हेल्थ और फिटनेस - आप अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहते हैं। तो आपको चाहिए कुछ ऐसे ऐप्स जो आपकी सेहत का ख्याल रखे और आपको समय समय पर सलाह दें।


आप अपने स्मार्टफोन में ऐसे ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। जो आपको माइग्रेन, सिरदर्द और प्लास्टिक सर्जरी जैसी चीजों को लेकर सलाह देती हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए मॉय ट्रैक, एंडोमोंडो, स्पोर्ट ट्रैकर और कैलोरी काउंटर जैसी फेमस ऐप मौजूद हैं। जो आपके स्वास्थ्य का भी ख्याल रखेंगी। इन ऐप्स के जरिए आप अपनी कैलोरी का भी खास ख्याल रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed