{"_id":"0904b99c-dd4f-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"apps-for-everything-about-olympic-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन ओलंपिक की हर जानकारी देंगे ये ऐप","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
लंदन ओलंपिक की हर जानकारी देंगे ये ऐप
Updated Fri, 03 Aug 2012 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन में खेलों के महाकुंभ ओलंपिक का आगाज हो चुका है। इसमें कोई दो राय नहीं कि दुनियाभर के खेल प्रेमियों की नजरें अपने पसंदीदा खिलाड़ी की परफारमेंस पर टिकी होंगी। ओलंपिक के दौरान हर पल की खबर पहुंचाने के लिए कंपनियों ने कुछ खास तरह की मोबाइल एप्लीकेशन लांच की है। इन ऐप्स के जरिए आप ओलंपिक की सभी जानकारी जैसे वीडियो, स्कोर और रिजल्ट देख सकते हैं। अपने बिजी शेड्यूल के बीच आप ओलंपिक में गए भारतीय दल की परफारमेंस से जुड़े रहना चाहते हैं तो इन ऐप्लीकेशंस की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
Join In
लंदन ओलंपिक पर बनाया गया Join In ऐप आपको खेलों से जुड़ी हर एक मिनट की जानकारी देगा। ओपनिंग सेरेमनी से लेकर क्लोजिंग सेरेमनी तक की जानकारी इस ऐप पर मिलेगी। इस ऐप के जरिए फोटो और कमेंट्री की जानकारी भी तुरंत मिलेगी। इतना ही नहीं इस पर खेल और दूसरे रंगारंग कार्यक्रमों का टाइम-टेबल भी उपलब्ध होगा। यह ऐप एंड्रायड, iOS और ब्लैकबेरी के लिए फ्री में उपलब्ध है।
विज्ञापन
Results
रिजल्ट ऐप आपको लंदन ओलंपिक का लाइव अपडेट, रिजल्ट, कलेंडर और शेड्यूल के अलावा 26 खेलों की डिटेल जानकारी देगा। इस पर एथलीटों से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध है। इसकी मदद से आप अपने पसंदीदा खेल को फालो कर उससे संबंधित सभी जानकारी मिनट दर मिनट हासिल कर सकते हैं। इसकी मदद से पैरालंपिक खेलों से रिलेटिड जानकारी भी ली जा सकती है। यह ऐप एंड्रायड, iOS, ब्लैकबेरी और विंडोज फोन के लिए फ्री में उपलब्ध है।
विज्ञापन
Reuters
रायटर्स ऐप की मदद से आप घर बैठे ही खेल के रोमांचिक पलों का लुत्फ उठा सकते हैं। इस ऐप में एक आर्काइव भी होगा, जिसमें रायटर्स के फोटोग्राफरों द्वारा खींची गई ओलंपिक की चुनिंदा पिक्चर को देखा जा सकता हैं। यूजर सभी खेलों की यादगार फोटो देख सकते हैं। इसमें पसंदीदा खेल को फॉलो करके उससे संबंधित सभी फोटो का लाइव अपडेट भी लिया जा सकता है। यह ऐप iOS के लिए उपलब्ध है।
PlayUp
प्लेअप ऐप की मदद से 17 दिन तक चलने वाले 26 खेलों की 39 प्रतिस्पर्धाओं और 302 मेडल इवेंट सभी की जानकारी से आप अपडेट रह सकते हैं। आप इसमें अपनी फेवरेट टीम और उसके एथलीट को फॉलो करके उनसे संबंधित सभी लेटेस्ट न्यूज, मेडल टेली और वीडियो देख सकते हैं। प्लेअप ऐप आपको लाइव स्कोर और विभिन्न खेलों की जानकारी भी देगा। इससे मिलने वाले अपडेट्स को आप अपने दोस्तों में भी शेयर कर सकते हैं। यह ऐप iOS और एंड्रायड पर सपोर्ट करता है।
Olympic 2012
ओलंपिक 2012 ऐप केवल विंडोज फोन के लिए है। इसकी मदद से किसी भी देश से संबंधित डिटेल, मेडल टैली और अन्य ताजा खबरों की जानकारी मिल सकती है। समाचारों को भी आप अलग-अलग देशों के मुताबिक देख सकते हैं। इसकी मदद से यूजर पुरानी डिटेल्स भी देख सकता है। यह विंडोज फोन के लिए 55 रुपये में उपलब्ध है।
इन सभी ऐप्स को आप एंड्रायड ओएस के लिए play.google.com, ios के लिए itunes.apple.com, विंडोज फोन के लिए windowsphone.com और ब्लैकबेरी के लिए appworld.blackberry.com से डाउलोड कर सकते हैं।