फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   apple provide free app and games

ऐप स्टोर का बर्थडे, डाउनलोड करें फ्री ऐप्स और गेम्स

Tue, 09 Jul 2013 01:46 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 09 Jul 2013 01:46 PM IST
विज्ञापन
apple provide free app and games
एप्पल का ऐप स्टूडियो अपनी पांचवी वर्षगाँठ के मौके पर अपने यूजर्स के लिए फ्री ऐप्स और गेम्स मुहैय्या करा रहा है। सोमवार को ऐप्स स्टोर पर नए सेक्शन को लांच करते हुए एप्पल ने कुछ डॉलर में मिलने वाली ऐप्स को मुफ्त दे रहा है। यह ऐप्स आईफोन और आईपैड के लिए हैं।
विज्ञापन


एप्पल अपनी इन पॉपुलर ऐप्स जिनमें बेयर फुट वर्ल्ड एटलस, डे-वन, हाउ टू कुक ऐवरीथिंग और बैडलेंड, इनफिनिटी ब्लेड-टू, टिनी विंग्स और वेयर्स माय वाटर जैसे गेम्स भी फ्री उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा ऐप स्टोर में एक नया सेक्शन 'फाइव इयर्स आफ द ऐप स्टोर' भी है जो ऐप स्टोर के पांच साल के पूरे सफर को टाइमलाइन के जरिए दिखाता है। ऐप स्टोर पांच साल पहले 2008 में लॉन्च हुआ था। एक साल बाद आईफोन के लिए पांच सौ ऐप्स उपलब्ध थीं जो आज कंपनी के मुताबिक बढ़कर नौ लाख से ज्यादा हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री मुहैय्या कराए जा रहे गेम्स की कीमत 7 डॉलर के करीब है जबकि डीजे ट्रैक्टर ऐप्स की कीमत 20 डॉलर है। यूजर्स एप्पल की इस फ्री सुविधा का जमकर लाभ उठा रहे हैं। भारतीय रुपये के अनुसार 1200 रुपये की कीमत के गेम्स और ऐप का फ्री में मिलना क्या बुरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed