फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Apple iPhone 6: Ten likely features

इन 10 नए फीचर्स के साथ आ रहा है एप्पल आईफोन6!

Mon, 12 May 2014 03:28 PM IST
Updated Mon, 12 May 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
Apple iPhone 6: Ten likely features

एप्पल के नए आईफोन6 की ताजा-तारीन खबर ये है कि ये फोन इसी साल अगस्त में लांच होने जा रहा है। इससे पहले खबरें थी कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को सितंबर में लांच करेगी।

विज्ञापन


एप्पल का हर फोन लांच से पहले चर्चा में होता है और इसके फीचर्स को लेकर कयास लगने शुरू हो जाते हैं। यही हाल आईफोन6 के साथ भी है। हम यहां आईफोन6 के ऐसे 10 फीचर्स के बारे में बात कर रहे हैं जिनकी फोन में होने की काफी उम्मीद है।

विज्ञापन

पहले से बड़ी स्क्रीन

Apple iPhone 6: Ten likely features

खबरों के मुताबिक, एप्‍पल आईफोन6 के दो स्क्रीन वर्जन बाजार में उतारेगी। कंपनी 4.7 इंच और 5.5 इंच डिस्पले स्क्रीन वाला वर्जन पर काम कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि आईफोन6 का 4.7 इंच की स्क्रीन वाला वर्जन अगस्त में लॉन्च होने के बाद बाजार में मिलने लग जाएगा। जबकि आईफोन6 का 5.5 इंच की डिस्पले स्क्रीन वाला वर्जन सितंबर में ही बाजार में उपलब्‍ध होगा।

8 मेगापिक्लस कैमरा, उभरा हुआ लेंस

Apple iPhone 6: Ten likely features

कई बड़ी स्मार्टफोन कंपनी अपने फोन में 13 से 20 मेगापिक्सल कैमरे का इस्तेमाल कर रही है। लेकिन एप्पल अभी भी 8 मेगापिक्सल के साथ आने वाला है। आईफोन6 में कैमरा लेंस बाहर को निकला हुआ हो सकता है। कैमरे की पिक्चर क्वालिटी पहले से और बेहतर होगी।

विज्ञापन

नया फीचर हेल्‍थबुक

Apple iPhone 6: Ten likely features

कंपनी नए आईफोन6 में नया फीचर हेल्‍थबुक शामिल कर सकती है। ये फीचर यूजर के फिटनेस पर ध्यान रखेगा। इसके जरिए यूजर्स को इस बात की जानकारी रहेगी कि वो दिन में कितनी कैलोरी खर्च कर रहा है और कितनी ऊर्जा शरीर में इक्टठा कर रहा है।

सैफाइअर ग्लास स्क्रीन

Apple iPhone 6: Ten likely features

एप्पल ने आईफोन 5एस के फिंगरप्रिंट सेंसर और कैमरे पर सैफाइअर ग्लास कोटिंग का इस्तेमाल किया है। खबरें ऐसी भी है कि कंपनी आईफोन6 की पूरी स्क्रीन पर सैफाइअर ग्लास की कोटिंग कर सकती है।

इस कोटिंग के बाद फोन स्क्रेच प्रूफ रहेगा। खबर ऐसी भी है कि ये खास स्क्रेच प्रूफ कोटिंग सिर्फ 5.5 इंच डिस्पले आईफोन में होगी।

सोलर चार्जिंग

Apple iPhone 6: Ten likely features

एप्पल आईफोन6 में सोलर चार्जिंग की भी सुविधा हो सकती है। ये भी अफवाह जोर पर है‌ कि आईफोन6 में सैफाइअर ग्लास में सोलर पैनल का भी इस्तेमाल किया गया है।

सबसे पतला आईफोन

Apple iPhone 6: Ten likely features

फोन के प्रोटोटाइप के आधार पर बताया जा रहा है कि आईफोन6 का 4.7 इंच का वर्जन अब तक के आईफोन में सबसे पतला फोन होगा।

इस फोन की मोटाई 6.2एमएम तक हो सकती है। आईफोन 5एस और 5 की मोटाई 7.6एमएम है।

नया ऑपरेटिंग सिस्टम

Apple iPhone 6: Ten likely features

उम्मीद है एप्पल इस साल जून में अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस8 को डब्‍ल्यूडब्‍ल्यूडीसी कांफ्रेंस में शोकेस करेगी लेकिन ये नया ऑपरेटिंग सिस्टम आईफोन6 के साथ ही बाजार में मौजूद होगा।

नया दमदार प्रोसेसर

Apple iPhone 6: Ten likely features

उम्मीद है क‌ि इस साल एप्पल आईफोन में क्वाडकोर प्रोसेसर का इस्तेमाल करेगी। कंपनी आईफोन6 में चार कोर के ए8 प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है। साथ ही इसमें 2जीबी रैम की भी बात हो रही है।

लुक में नए ट्विस्ट

Apple iPhone 6: Ten likely features

खबर है कि नए आईफोन6 का डिजाइन लगभग आईफोन4 की ही तरह होगा लेकिन इसके लुक में कुछ नया ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। कंपनी इस फोन के किनारों को और भी घूमावदार बना सकती है।

आईफोन6 का लुक कुछ कुछ नए आईपैड एयर से मिलता-‌जुलता हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed