फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   app will tell way and fare

ऑटो में बैठे, ऐप बताएगा सही रास्ता और किराया

Sat, 04 May 2013 10:54 PM IST
नई दिल्ली/अखिलेश कुमार
नई दिल्ली/अखिलेश कुमार Updated Sat, 04 May 2013 10:54 PM IST
विज्ञापन
app will tell way and fare

लोगों को दिल्ली में ऑटो चालकों की मनमानी से बचाने के लिए एक मोबाइल ऐप तैयार किया जा रहा है। नया ऐप आपको छोटा रास्ता बताने के साथ ही आपको यह भी बताएगा कि ऑटो कितने किमी चला और कितने रुपये हुए।

विज्ञापन


नए मोबाइल ऐप के अगले दो से तीन महीने में काम शुरू करने की उम्मीद की जा रही है। राजधानी में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम का हब (ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर) संभालने वाली कंपनी दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड (डिम्ट्स) ने ऐप बनाने पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अभी इसे एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके बाद इसे विंडोज, ब्लैकबेरी और iOS के लिए भी तैयार किया जाएगा।

मोबाइल ऐप विशेषज्ञ बताते हैं कि ऑटो में जीपीएस और इलेक्ट्रॉनिंग मीटर लगे हैं। जीपीएस से दूरी पता चलेगी जबकि मीटर से किराया पता चलेगा। जीपीएस से जोड़कर ऐप्स पर सुविधा दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सुविधा को यूज करने के लिए आपको ऐप डाउनलोड करना होगा। उसमें कहां से कहां जाना है या जिस ऑटो रिक्शा में बैठे हैं, उसका नंबर डालें। उसके बाद सारी सूचना मुफ्त में मिलेगी।

गूगल प्ले पर इस तरह के और भी ऐप्लीकेशन मौजूद हैं, जिन्हें आप अपने फोन में इंस्टॉल करके दूरी और किराये के बारे में जानकारी ले सकते हैं। ऐसे ही कुछ ऐप के बारे में जानकारी निम्नलिखित है।

टुक-टुक मीटर 2
'टुक-टुक मीटर 2' मोबाइल ऐप में भारत के लिए जीपीएस आधारित ऑटो किराये का कैलकुलेटर है। इस ऐप्लीकेशन ने लोगों के ऑटो सफर को आरामदायक और सस्ता बनाया है। इसमें भी दूरी और किराये से संबंधित जानकारी आसानी से मिल जाती है। ऐप को गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता हैं।


मीटर अप
एक और ऐप मीटर अप में भारतीय शहरों बंगलूरू, हैदराबाद, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, पुणे, त्रिवेंद्रम, नागपुर, अहमदाबाद, जयपुर, मैसूर, सूरत, इंदौर, पाण्डिचेरी और सतारा आदि के मार्गो व ऑटो किराये के बारे में जानकारी दी गई है। इसे भी यूजर गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकता है।

ऑटो फेयर मीटर
जैसा कि इस ऐप के नाम से ही पता चल रहा है यह ऐप भी ऑटो किराये को बताने का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed