फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Apht girl's seizures are not fragmented rural Angst

अपह्त लड़की की बरामदगी नहीं होने पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

Thu, 15 May 2014 12:41 AM IST
जींद
जींद Updated Thu, 15 May 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
अपह्त लड़की की बरामदगी के लिए दिए अल्टीमेटम की अवधि पूरी होने पर नाराज बरटा गांव के लोगों ने बुधवार को दो स्कूलों में ताला जड़कर हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों ने जहां बच्चों को स्कूल नहीं भेजा, वहीं नरवाना-पटियाला मार्ग भी करीब तीन घंटे जाम रखा। सूचना मिलने पर एसडीएम और डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान ग्रामीणों ने लड़की की बरामदगी नहीं होने पर सरकारी सेवाओं का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इससे पहले ग्रामीणों ने सुबह कैथल-टोहाना मार्ग पर करीब दो घंटे जाम लगाया।  
विज्ञापन

मंगलवार को गांव के लोगों ने पंचायत करके पुलिस को लड़की बरामद करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को चेताया था कि अगर 24 घंटे में लड़की को बरामद नहीं किया गया तो सभी सरकारी संस्थानों पर ताला जड़कर मार्ग जाम कर दिया जाएगा। बुधवार सुबह 24 घंटों की अवधि समाप्त होते ही ग्रामीणों ने प्राइमरी स्कूल पर ताला जड़ दिया और उच्च विद्यालय का ताला खुलने नहीं दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि लड़की का अपहरण हुए दो सप्ताह बीत गए, लेकिन पुलिस उसे बरामद नहीं कर पाई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों ने कहा कि अगर पुलिस उनकी समस्या को गंभीरता से लेती तो लड़की को बरामद कर लिया जाता। करीब दो घंटों के जाम के बाद नायब तहसीलदार संतोख सिंह और बीडीपीओ गांव में पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने उनकी बात को नहीं सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद ग्रामीण नरवाना-पटियाला हाईवे पर आ धमके और पुलिस प्रशासन के रवैये के प्रति नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों की बात सुनने के लिए एसडीएम भाल सिंह बिश्नोई और डीएसपी पूर्णचंद पंवार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को बातचीत के लिए तैयार किया। कमेटी के लोगों ने दोनों अधिकारियों के  सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों ने इस मामले में कई और लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि पुलिस इस मामले को लेकर अति गंभीर है और कल शाम तक कई और लोगों से पूछताछ करके इस मामले की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

12 सदस्यीय कमेटी गठित की
नरवाना-पटियाला मार्ग जाम कर रहे ग्रामीणों से एसडीएम भाल सिंह बिश्नोई और डीएसपी पूर्णचंद पंवार ने बातचीत की। इस दौरान एसडीएम ने लड़की की बरामदगी और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने आगामी कार्रवाई के लिए गांव की महिला सरपंच के पति जगमाल सिंह की अध्यक्षता में एक 12 सदस्यीय कमेटी का गठन किया।

सरकारी सेवाएं नहीं लेंगेे ग्रामीण
गांव बरटा के लोगों ने ऐलान किया है जब तक उनके  गांव की लड़की को बरामद नहीं किया जाता गांव का कोई भी व्यक्ति बच्चों को स्कूल नहीं भेजेगा और डिस्पेंशनरी से दवाई नहीं ली जाएगी। पशु अस्पताल में पशुओं को इलाज के लिए नहीं ले जाएंगे।

दोनों सड़कों पर पांच घंटे रहा जाम
ग्रामीणों ने पहले दो घंटे टोहाना-कैथल मार्ग को जाम रखा और उसके बाद तीन घंटे नरवाना-पटियाला हाईवे को जाम रखा। दोनों मार्ग के जाम होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। विशेषकर हाईवे के बाधित होने से पंजाब को जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत हुई। मार्ग के जाम होने से वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई।
ये है मामला
30 अप्रैल को गांव बरटा की एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। गांव के एक व्यक्ति ने गढ़ी पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री का किसी ने अपहरण कर लिया है और अज्ञात स्थान पर रखे हुए है। गढ़ी पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करके कॉल डिटेल को आधार बनाकर चार युवकों को  काबू किया हुआ है।

पुलिस की जांच जारी
डीएसपी पूर्णचंद पंवार ने बताया कि अपहरण की शिकायत आते ही पुलिस ने मामला दर्ज किया और कॉल डिटेल के आधार पर चार युवकों को काबू करके पूछताछ की। फिलहाल लड़की का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस इस मामले में गंभीर है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही पुलिस आरोपियों तक पहुंच जाएगी।


सीआईए करेगी मामले की जांच
डीएसपी पूर्णचंद पंवार ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर इस मामले की जांच सीआईए स्टॉफ करेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने मांग की थी कि लड़की के अपहरण के मामले की जांच सीआईए से करवाई जाए। डीएसपी ने यह भी बताया कि ग्रामीणों ने कई और लोगों को इस मामले में शामिल होने की बात कही है पुलिस उनसे भी पूछताछ करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा।

फोटो कैप्शन
14जेएनडी 25 : ग्रामीणों से बात करते एसडीएम भालसिंह बिश्नोई।
14जेएनडी 26 : नरवाना-पटियाला राजमार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी करते बरटा गांव के लोग।
14जेएनडी 27 : प्राइमरी स्कूल को ताला जड़ते ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed