फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   anti rape devices

यौन दरिंदों को मजा चखाएंगे लड़कियों के ये देसी हथियार

Thu, 21 May 2015 03:52 PM IST
Updated Thu, 21 May 2015 03:52 PM IST
विज्ञापन
anti rape devices

आईआईटी दिल्ली के छात्रों को एंटी रेप पैंडेंट बनाने पर इस साल के 'एरिकसन इनोवेशन अवार्ड' से नवाजा गया है। बलात्कार से सुरक्षा करने वाला यह यंत्र देखने में एक पैंडेंट या ब्रेसलेट जैसा दिखता है जो इंटरनेट से चलता है।

विज्ञापन


आईआईटी के छात्रों का प्रयास था कि देखने में मामूली गहना सा लगने वाला कोई इस तरह का डिवाइस बनाया जा जो अकेली लड़की की सुरक्षा कर सके। इसके अलावा भी कई एंटी रेप डिवाइस बने हैं जो अकेली लड़कियों को यौन हमले को रोक सकते हैं।
विज्ञापन


समिधा भवानी - मुसीबत की साथी

anti rape devices

समिधा भवानी एंटी रेप किट है। मुसीबत में फंसी एक लड़की के लिए इस किट में सब कुछ है। 9 इंच की एक मेटल रॉड है सिलाई की एक किट, कुछ बटन, चुटकी भर सिंदूर, काली मिर्च का स्प्रे, बेहोश करने वाली बंदूक, एक छोटा चाकू और रेप सायरन है जिसे कोई लड़की संकट के समय में इस्तेमाल करे तो कारगर होगा।

जैसे अगर अकेली जा रही का कोई अंजान शख्स पीछा करे तो वो बेहोश करने वाली बंदूक से फायर कर हमलावर को बेहोश कर सकती है। या फिर रेप सायरन का इस्तेमाल कर आस पास के लोगों से मदद मांग सकती है।

एंटी रेप ब्रा

anti rape devices

सोसाइटी हार्नेसिंग इक्विप्मेन्ट (शी) यह रेप से बचाने वाला खास अंतर्वस्त्र है। इसे एसआरएम विश्वविद्यालय चेन्न्ई की छात्राओं ने बनाया है। इसमें एक ब्रा है जो यौम हमलावर को हमला करने पर ऐसा तेज बिजली का झटका मारती है कि उसे गंभीर चोट लग सकती है या उसका शरीर जल सकता है।

इसे पहनने वाली महिला के लिए यह पूरी तरह सुरक्षित है।। यह तभी झटका मारती है जब इसे काफी बल से दबाया जाए इसलिए हल्के से गले पर लगाने से यह झटका नहीं मारती। इसमें जीपीएस तकनीक भी मौजूद है जिससे खतरे के समय महिला के परिजनों और सबंधित अधिकारियों को महिला के स्थान की सूचना मिल सके।

विज्ञापन

एंटी मोलेस्टेशन जैकेट -यौन हमलावर को कर देगी लाचार

anti rape devices

देश में बढ़ते बलात्कारों के किस्सों को देखते हुए निफ्ट दिल्ली की छात्राओं ने एक ऐसी जैकेट बनाई है जिसे पहन कर महिलाएं रेप से बच सकती हैं। पहन कर स्मार्ट लगने वाली यह जैकेट बेहोश करने वाली बंदूक के सिद्धांत पर ही काम करती है। इस जैकेट की बाहों के पास एक ऐसा बटन लगा है जिसे दबाते यौन ही हमलावर को झटका लगेगा और वह कुछ समय के लिए चलने फिरने लायक नहीं बचेगा।

अगर इस बटन को लगातार 4-5 बार दबाया जाए तो यह बंदूक रूपी जैकेट हमलावर को 1-15 मिनट के लिए बेहोश कर सकती है और उतनी देर में लड़की को भागने या मदद मांगने का समय मिल जाएगा। सिर्फ आपको इतना ध्यान रखना है कि आप जब इसे पहना जाए तो बैट्री पूरी चार्ज हो।

दरिंदे को झटका देंगी ये सैंडल

anti rape devices

भारतीय छात्र एंटी रेप जींस और सैंडल बना चुके हैं जो हमला करने पर हमलावर को  बेहोश कर सकती है। इसमें जीपीस लगा हुआ है जिसे ऑन कर के पीड़ित के परिवारजन और दोस्तों तक सूचना पहुंच सकती है। साथ ही हमलावर को झटका देने के लिए ये सैंडल बहुत काम के हैं।

इसके अलावा एंटी रेप जींस भी बलात्कार जैसे हादसों को रोकने में कारगर है। इसे पहनने पर हमलावर को तेज करंट लगता है जिसे पीड़ित द्वारा आन किया जा सकता है।

अमृता पर्सनल सेफ्टी रिंग

anti rape devices

अम्रता पर्सनल सेफ्टी सिस्टम भारत में ही निर्मित एक ऐसा उपकरण है जिसे लड़कियां कानों, हाथ या उंगली में पहन सकती है। देखने में यह एक आकर्षक एसेसरी की तरह लगता है लेकिन बाहर से देखने वाला व्यक्ति नहीं समझ सकता कि यह असल में क्या है।

संकट के समय लड़की इस उपकरण में लगा बटन दबा कर पुलिस , परिजनों या अन्य मददगारों को संकेत दे सकती है। ये बैंड पीड़ित की लोकेशन भी बताएगा जिससे पुलिस हमलावर तक भी पहुंच सकती है।

बड़े काम का सेफ्टी पिन

anti rape devices

सेफ्टी पिन एक ऐसा एप है जो आपके मोबाइल पर आपको यह बता देगा कि कौन से इलाके आपके लिए सुरक्षित हैं और कौन से नहीं। यह एप आपको आपातकाल की स्थिति में आस-पास के अस्पतालों और दवाखानों की लोकेशन बता कर वहां फोन करने की भी सुविधा देता है।

दूसरी तरफ विद यू यह एक ऐसा मोबाइल एप है जिसे एक्टीवेट करते ही आपके चुनिंदा नंबरों पर हर दो मिनट पर यह मैसेज जाएगा ' i am in danger. i need help. please follow my location' इससे आपके दोस्तों को पता चल जाएगा कि आपको मदद की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed