फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Android phone in India below Rs 3,500

ये हैं 3,500 रुपए में चार लेटेस्ट स्मार्टफोन

Fri, 17 Jan 2014 12:51 PM IST
Updated Fri, 17 Jan 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
Android phone in India below Rs 3,500

Aakash और UbiSlate जैसे सस्ते टैबलेट बनाने वाली कंपनी डेटाविंड ने भारतीय बाजार में कम बजट वालों के लिए अपनी स्मार्टफोन की सीरीज लॉन्च की है।

विज्ञापन


कंपनी ने अपनी पहली स्मार्टफोन रेंज पॉकेटसफर (PocketSurfer) के नाम से पेश किया है जिसके के अंतगर्त कंपनी ने तीन नए हैंडसेट को लॉन्च किया है। इनमें PocketSurfer 5x बेहद ही किफायती हैंडसेट है।
विज्ञापन


PocketSurfer 5x के फीचर्स की बात करें तो ये एक डुअल सिम आधारित स्मार्टफोन है जिसमें 5 इंच की WQVGA रजेस्टिव टच स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा में 1 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर, फ्रंट VGA कैमरा, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, ब्लूटूथ और एफएम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 3,499 रुपए तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी तरह भारत में ही तैयार

Android phone in India below Rs 3,500
टैबलेट निर्माता कंपनी सिमट्रॉनिकस (Simmtronics) ने भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोन का आगाज कर दिया है। कंपनी ने एक्सपैड एमजॉयड एम 1, फनड्रॉयड क्यू1, क्यू2, क्यू4 और क्यू5 नाम से स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं|

इनकी खास बात यह है कि ये पहले ऐसे स्मार्टफोन होंगे जो की पूरी तरह से भारत में बने होंगे और मेड इन इंडिया कहलाएंगे।

एक्सपैड फनड्रॉयड क्यू 1

एक्सपैड फनड्रॉयड क्यू 1 (Xpad Fundroid Q1) में 3.5 इंच की एलसीडी रेटिना डिस्‍प्ले है और 1.0 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर पर आधारित इस फोन में 2.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा और वीजीए सेकेंड्री कैमरा है और 512 एमबी डीडीआर3 रैम और 4जीबी इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। यह फोन पुराने एंड्रॉयड 2.3 जिंजरब्रेड पर आधारित है लेकिन इसमें 1400 एमएएच बैटरी के साथ डुअल सिम की भी सुविधा है।

एक्सपैड फनरॉयड क्यू2
एक्सपैड फनरॉयड क्यू2 में 480x800 रेजल्यूशन (Resolution) के साथ 4.0 इंच का डिस्‍प्ले है। यह स्मार्टफोन 1.0 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर पर कार्य करता है और इसमें 512 एमबी रैम की सुविधा है|

साथ ही एंड्रॉयड आइसक्रीम सैंडविच (Ice Cream Sandwich) ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित इस फोन में 1400 एमएएच बैटरी का उपयोग किया गया है। साथ ही ब्लूटूथ और वाई-फाई का ऑप्शन भी उपलब्ध है।

बीएसएनएल स्मार्टफोन

Android phone in India below Rs 3,500

भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने चैंपियन कंप्यूटर के साथ मिलकर 1,399 रुपए में फीचर फोन बाजार में उतार चुकी है।

हाल ही में बीएसएनएल ने भारतीय बाजार में सस्ते एंड्रॉयड फोन भी लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने चैंपियन सीरीज के तहत माई फोन SM3512 और माई फोन SM3513 3G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारे हैं।

bnsl My Phone SM3512 की कीमत 3,225 रुपए है। SM3512 एंड्रॉयड फोन के फीचर्स पर नजर डालें तो, 3.5 इंच स्क्रीन, डुअल सिम सपोर्ट, डुअल कोर प्रोसेसर, 3 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा, 1.3 मेगापिक्सल सेकेंड्री कैमरा और 1,330mAh बैटरी के साथ काम करते हैं। कंपनी का दावा है कि 1,330mAh की बैटरी 6 घंटे टॉक टाइम और 350 घंटे स्टैंडबाई बैकअप देने में सक्षम है।

इसके अलावा इन स्मार्टफोन में आपको वाई-फाई, ब्लूटूथ और एफएम की सुविधा भी मिलती है। SM3512 एंड्रॉयड 4.2.2 जेली बीन ओएस पर काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed