{"_id":"867df7a249200bdee32c8b68861c9908","slug":"andhadhud-at-the-prison-gate-firing-killing-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल गेट पर अंधाधुध फायरिंग कर युवक की हत्या","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
जेल गेट पर अंधाधुध फायरिंग कर युवक की हत्या
Sonipat
Updated Tue, 03 Jun 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के एक मामले में जेल में बंद अपने रिश्तेदार से मिलकर जिला जेल से बाहर आ रहे युवक की सोमवार सुबह 10.30 बजे जेल के मुख्य गेट पर ही अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई। हमला करने वाले तीन आरोपियों में से दो को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तीसरा आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी, डीएसपी, एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया।
मौके से ही कारतूसों के खोल भी बरामद किए गए। दूसरी ओर गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। दोनों ही आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने कुल 6 लोगों को नामजद करते हुए हत्या एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
शास्त्री नगर, खरखौदा निवासी राजीव पुत्र हरिकिशन सोमवार सुबह लघु सचिवालय के सामने स्थित जिला कारागार हत्या के केस में विचाराधीन कैदी अपने मौसेरे भाई राहुल से मिलने के बाद बाहर आ रहा था। वह मुख्य गेट के पास ही पहुंचा था कि दो युवकों ने राजीव पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अंधाधुंध फायरिंग के चलते राजीव वहीं ढेर हो गया। करीब 10 गोलियां मारने के बाद ये दोनों युवक अपने तीसरे साथी के साथ मौके से फरार होेने लगे, लेकिन तब तक पास में ही खड़ी पीसीआर मौके पर पहुंच गई। पीसीआर में सवार पुलिसकर्मी अजीत और पास में ही मौजूद एएसआई कुलदीप ने फायरिंग करने वाले दोनों युवकों को धर दबोचा।
विज्ञापन
जबकि इनका तीसरा साथी बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त सुमित उर्फ लीलू और पवन निवासी भैसवाल कलां के तौर पर हुई। वहीं भागने वाला उनका साथी नवीन उर्फ बेहड़का, निवासी भैंसवाल था। सूचना मिलते ही एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच के लिए नमूने लिए। वहीं एसपी भी डीएसपी समेत मौके पर पहुंचे तथा आसपास के क्षेत्र की गहनता से जांच की।
रंजिशन दिया वारदात को अंजाम
खरखौदा में राहुल ने जिस गुरदीप की हत्या की थी। वह गुरदीप भैंसवाल कलां के रहने वाले पंकज उर्फ पिंकू की मौसी का लड़का था। इसी रंजिश के कारण पंकज उर्फ पिंकू ने राहुल की मौसी के लड़के राजीव की हत्या करने का प्लान बनाया। पकड़े गए आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि उन सभी ने रविवार रात को ही गांव में इस वारदात का प्लान बनाया था।