{"_id":"7fa228bbf11c0f6e1ba7b8691c108c1d","slug":"aisan-games-mdu-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स में दम दिखाएंगे एमडीयू में प्रशिक्षण लेने वाले तीन धावक ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
एशियन गेम्स में दम दिखाएंगे एमडीयू में प्रशिक्षण लेने वाले तीन धावक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Mon, 15 Sep 2014 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू के तीन धावक दक्षिण कोरिया में होने वाले एशियन गेम्स में भाग लेंगे।
यह प्रतियोगिता 19 सितंबर से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक चलेगी। एथलेटिक्स कोच रमेश सिंधु ने रविवार को बताया कि इन प्रतियोगिताओं में एमडीयू में प्रशिक्षण लेने वाले धावक संदीप लठवाल 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में भाग लेगा।
वह इन दिनों पटियाला में चल रहे नेशनल कैंप में प्रशिक्षण ले रहा है। वहीं, 18 से 24 अक्टूबर तक होने वाले पैरा एशियन गेम्स में एमडीयू में प्रशिक्षण लेने वाले राजेश एवं धर्मसिंह भी 400 मीटर दौड़ में भाग लेंगे।
कुलपति ने दी बधाई
एमडीयू परिसर में रविवार को इंटर कॉलेज क्रास कंट्री प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद कुलपति एच.एस. चहल ने इन खिलाड़ियों के एशियन गेम्स में भाग लेने पर खुशी जताई और कोच रमेश सिंधु को सम्मानित किया। उन्होंने धावकों की पिछले कई वर्षों से चली आ रही सिंथेटिक ट्रैक बनाए जाने की मांग पर कहा कि इसके लिए सरकार ने 5:50 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।