फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   against the hunger

भूख के विरुद्ध

Tue, 27 Aug 2013 07:24 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Tue, 27 Aug 2013 07:24 PM IST
विज्ञापन
against the hunger

जहां भुखमरी एक बड़ी समस्या रही है, और उदार अर्थनीति को लागू करने के बाद अमीरी-गरीबी की खाई जिस देश में तेजी से बढ़ी है, वहां खाद्य सुरक्षा विधेयक का लोकसभा से पारित होना एक बड़ा कदम है।

विज्ञापन


आजादी के बाद जो देश विकसित मुल्कों से खाद्यान्न की मदद के भरोसे था, उसने दशकों बाद हरित क्रांति के जरिये अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल की, और उसके कई दशक बाद अब देश की करीब 67 फीसदी आबादी को रियायती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए कानून बनाने जा रहा है, तो इससे पता चलता है कि जरूरी कदम उठाने में हमने हमेशा ही बहुत देर की है।
विज्ञापन


बल्कि विडंबना तो यह भी है कि खाद्य सुरक्षा कानून लाने वाली यूपीए सरकार और इसके कुछ प्रावधानों की आलोचना करता विपक्ष-दोनों में से कोई वास्तविक रूप से उस आम आदमी के प्रति बहुत फिक्रमंद नहीं दिखता, जिसके लिए यह कानून बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरना जब घरेलू और विश्व अर्थव्यवस्था बहुत खराब स्थिति में हो, हमारी सरकार को मजबूरन खर्च में कटौती करनी पड़ी हो, तब लोकसभा चुनाव से पहले सरकार एक ऐसे विधेयक को कानून की शक्ल देने में एड़ी-चोटी का जोर नहीं लगाती, जिस पर आधिकारिक रूप से करीब सवा सौ लाख करोड़ रुपये सालाना का खर्च बताया जा रहा है।

मुख्य विपक्षी दल भाजपा का हाल यह है कि एक तरफ तो वह मौजूदा आर्थिक बदहाली का ठीकरा सरकार के सिर फोड़ रही है, दूसरी तरफ खाद्य सुरक्षा विधेयक में आवंटन बढ़ाने की दलील देने से भी उसे इनकार नहीं है, जिससे सब्सिडी का बोझ और बढ़ेगा! मुलायम सिंह यादव इस प्रस्तावित कानून के शुरू से ही आलोचक रहे हैं, जबकि इसका सर्वाधिक लाभ उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों को ही मिलने वाला है।


लेकिन जितना महत्वाकांक्षी यह कदम है, उसमें केवल कानून बना देने से ही बात नहीं बनेगी, यह भरोसा भी दिलाना होगा कि इसका वास्तव में गरीबों को लाभ मिलेगा। गरीबों की शिनाख्त से लेकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली की मौजूदा कमियों को पूरी तरह खत्म करने के बाद ही यह योजना कारगर हो पाएगी। यानी असली काम तो इसके कानून बन जाने के बाद शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed