फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   after three bor young man shoot

गैंगवार: तीन सगे भाइयों की हत्या के बाद अब भांजे को बनाया निशाना

Thu, 30 Oct 2014 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Thu, 30 Oct 2014 03:04 AM IST
विज्ञापन
मोखरा में घर के बाहर खड़े युवक को बाइक सवार दो युवक गोली मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल युवक को रोहतक के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। मामला गैंगवार से जुड़ा है। इसी गैंगवार के चलते मोखरा निवासी तीन सगे भाइयों की हत्या की गई।

मामले में पीजीआई के एक सिक्योरिटी गार्ड की भी मौत हो चुकी है।

भिवानी के डोहकी गांव निवासी नरेश(19 वर्ष) मोखरा में तीन दिन पहले अपने मामा के घर आया था। बुधवार रात साढ़े 9 बजे वह घर के बाहर गेट के पास खड़ा था।

बाइक पर दो युवक आए और नरेश पर फायर कर दिया। गोली नरेश के सिर में जा लगी और बाहर निकल गई। गांव में हड़कंप मच गया। परिजन नरेश को लेकर रोहतक के दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां उसे आईसीयू में रखा गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने की नाकाबंदी
सूचना मिलते ही महम, कलानौर, लाखनमाजरा पुलिस हरकत में आ गई नाकेबंदी कर दी। सीआईए-2, सीआईए-1 और डीएसपी स्तरीय अधिकारी जांच में लगे। पुलिस देर रात तक अस्पताल में पहुंच घायल के परिजनों के बयान रिकार्ड कर मामला दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी रही। देर रात ही पुलिस ने मोखरा में पीड़ित पक्ष को सुरक्षा मुहैया करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगवार का परिणाम है नरेश पर फायरिंग
पुलिस सूत्रों के अनुसार नरेश के तीन मामा पहले ही इस गैंगवार की भेंट चढ़ चुके हैं। एक सितंबर 2014 को जींद कोर्ट में वकील की ड्रेस में आए तीन युवकों ने नरेश के मामा संदीप निवासी मोखरा की गोली मार कर हत्या कर दी थी। संदीप कोर्ट में गवाही देने जा रहा था। मामला पूरी तरह गैंगवार से जुड़ा है।

शराब के कारोबार के कारण बढ़ी रंजिश
सूत्रों के अनुसार यह रंजिश शराब के कारोबार से 2011 में शुरू हुई। गांव मोखरा निवासी संदीप ने साथियों के साथ मिल 2011 में जुलाना के शामलों कलां गांव में शराब का ठेका लिया था। अवैध शराब की बिक्री के कारण शराब ठेकेदारों व शामलों कलां निवासी एक और शराब व्यापारी के बीच खींचतान शुरू हो गई थी। इसी रंजिश के चलते 19 मई 2011 की रात को संदीप ने दो साथियों के साथ मिलकर उक्त शराब व्यापारी को तीन गोलियां मार दी। गंभीर हालत में शराब व्यापारी को पीजीआई रोहतक लाया गया। उसी रात को उपचाराधीन शामलों कलां निवासी युवक पर एक युवक ने गोली चला दी। हमलावर युवक ने शादीपुर निवासी प्रवीण और पीजीआई सिक्योरिटी गार्ड तेजबीर की हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों गुटों में रंजिश बढ़ गई। बाद में दूसरे गुट की ओर से संदीप के दो भाइयों की हत्या कर दी गई। संदीप को भी एक सितंबर को जींद अदालत में जब वह केस की गवाही पर जा रहा था तो उसकी हत्या कर दी गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed