फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   after Maoist attacks

नक्सल हमलों के बाद

Tue, 14 Apr 2015 07:58 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Tue, 14 Apr 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
after Maoist attacks

बस्तर के तीन जिलों में तीन दिन के भीतर तकरीबन तीन सौ किलोमीटर के दायरे में हुए चार नक्सली हमले सुरक्षा और खुफिया बलों की तुलना में माओवादियों की मजबूत रणनीति को ही रेखांकित करते हैं। हैरत की बात यह है कि सुरक्षा बलों ने कुछ दिन पूर्व ही बस्तर में सशस्त्र मॉक ड्रिल भी की थी, इसके बावजूद ये हमले रोके नहीं जा सके।

विज्ञापन


यदि इन हमलों के पैटर्न को देखें, तो पता चलता है कि सुकमा जिले के दोरनापाल क्षेत्र में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ विशेष बल के जवानों को निशाना बनाया, कांकेर जिले में लौह अयस्क ढोने वाले डेढ़ दर्जन से अधिक वाहन फूंक दिए और दंतेवाड़ा जिले में एक एंटी लैंडमाइन व्हीकल को धमाके से उड़ा दिया। यानी हर जगह नक्सलियों ने अलग ढंग से नुकसान पहुंचाया। माओवादियों को 40, 000 वर्ग किलोमीटर में फैले इन घने जंगलों वाले दुर्गम क्षेत्र के विकास वगैरह से कोई लेना-देना नहीं है और वे ऐसी हर कोशिश को ध्वस्त करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। जैसा कि एंटी लैंडमाइन व्हीकल को उड़ाकर उन्होंने दिखाया है, जिसे एक निर्माण कार्य के सिलसिले में ही वहां भेजा गया था।
विज्ञापन


मगर इसके बावजूद यह भी सच है कि माओवादियों से सिर्फ सशस्त्र या सैन्य कार्रवाई जैसे कदमों से ही नहीं निपटा जा सकता, वहां असैन्य मानवीय पहलों की भी उतनी ही जरूरत है। नक्सली सड़कें, स्कूल और अस्पताल वगैरह बनाने नहीं देते, लेकिन इसके लिए आदिवासियों का विश्वास जीतने और उन्हें साथ जोड़ने की जरूरत है, ऐसी पहलों में अक्सर सरकारें पीछे रह जाती हैं। ऐसे उदाहरण भी कम नहीं हैं, जब निर्दोष आदिवासियों को नक्सल समर्थक बताकर उनका उत्पीड़न किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ा सवाल तो यही है कि जिस राज्य का गठन ही आदिवासियों की एक तिहाई से अधिक आबादी के कारण हुआ, डेढ़ दशक बाद भी वहां उनकी स्थिति इतनी बदतर क्यों है? आखिर उन्हें बंदूक के साये में क्यों रहना चाहिए और वह भी तब, जब वहां से निरंतर खबरें आ रही हैं कि वहां हर चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। वास्तव में जरूरत इस बात की है कि न केवल आदिवासियों का विश्वास जीतने की कोशिश की जाए, बल्कि उन पर भी विश्वास किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed