{"_id":"97a73334-c46f-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"adcom-launched-chepest-smartphone-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतना सस्ता मोबाइल, यकीनन चौंक जाएंगे आप","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
इतना सस्ता मोबाइल, यकीनन चौंक जाएंगे आप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 25 May 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल और टैबलेट बनाने वाली भारतीय कंपनी एडकोम इंडिया ने मार्केट में अपनी स्मार्टफोन सीरीज लांच की है। एडकोम ने सस्ते दामों में दमदार फोन लांच किए हैं।
विज्ञापन
मोबाइल निर्माता कंपनी ने अपनी थंडर सीरीज के तहत छह फोन लांच किए हैं। इनकी कीमत 3,199 रुपये से 8,999 रुपये के बीच है और डिस्पले साइज 3.5 इंच से 5.3 इंच तक है।
विज्ञापन
एडकोम की थंडर सीरीज के सबसे सस्ते फोन थंडर A350 की कीमत 3,199 रुपये है जबकि इसी सीरीज के एचडी फोन A530 की कीमत 8,999 रुपये है। बात करते हैं थंडर सीरीज के फोन्स के फीचर्स की।
विज्ञापन
थंडर A350
एडकोम इंडिया की थंडर सीरीज के तहत A350 सबसे सस्ता फोन है। इसका डिस्पले साइज 3.5 इंच है और यह एंड्रायड 4.0 आइस्क्रीम सेंडविच पर रन करता है। कंपनी ने इसे बेहद आकर्षक दाम 3,199 रुपये में लांच किया है। अभी तक इस कीमत में लांच हुए अन्य फोन में एंड्रायड 2.3 जिंजरब्रेड है। फोन में 1 गीगा हर्ट्ज का प्रोसेसर, 256 MB रैम और 3.2 मेगापिक्सल का रियर और VGA फ्रंट कैमरा है।
थंडर A400
थंडर A400 एडकोम का 4 इंच की डिस्पले साइज वाला फोन है। इसकी कीमत 3,999 रुपये है। एंड्रायड 4.0 आइस्क्रीम सेंडविच पर चलने वाले इस फोन में 1 गीगा हर्ट्ज का प्रोसेसर है।
थंडर A430
कंपनी के छह मोबाइल की सीरीज में थंडर A430 का स्क्रीन साइज 4.3 इंच है और यह एंड्रायड 4.1 जेलीबीन पर रन करता है। इसकी कीमत 6,499 रुपये है। इस फोन में 2G कनेक्टिविटी, 1.2 गीगा हर्ट्ज का ड्युल कोर प्रोसेसर और 512 MB की रैम है। फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
थंडर A450
थंडर A450 की 4.5 इंच की आइपीएस डिस्पले है। इसमें खास बात यह है कि A450 में 1800 mAh की दो बैटरी है। फोन में 1.2 गीगा हर्ट्ज का ड्युल कोर प्रोसेसर, 512 MB रैम, 8 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। ड्युल सिम सपोर्ट करने वाला यह फोन 3G नेटवर्क को भी सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 7,499 रुपये है।
थंडर A500
एंडकोम के थंडर A500 में 5 इंच की आइपीएस डिस्पले है। इसमें 1.2 गीगा हर्ट्ज प्रोसेसर, 512 MB रैम और 4 GB की इंटरनल मेमोरी है। इसके साथ ही 7,999 रुपये की कीमत वाले इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 2800 mAh की दमदार बैटरी है।
थंडर A530
एडकोम का थंडर A530 5.3 इंच की स्क्रीन वाला फोन है। एंड्रायड 4.1 जेलीबीन पर चलने वाले इस फोन में 1.2 गीगा हर्ट्ज का ड्युल कोर प्रोसेसर, 512 MB रैम और 4 GB की इंटरनल मेमोरी है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए 3G, वाइ-फाइ, ब्लूटूथ व जीपीएस है। बैटरी 2,800 mAh की है।