{"_id":"617c29d239819edca297221a5d428d70","slug":"accused-of-kidnapping-two-minor-children-kiln","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नाबालिक बच्चों को भट्ठे पर बंधक बनाने का आरोप","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
दो नाबालिक बच्चों को भट्ठे पर बंधक बनाने का आरोप
Jind
Updated Tue, 29 Apr 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो भट्ठा मजदूरों ने सोमवार को श्रम विभाग के कार्यालय में शिकायत देकर ऐंचरा खुर्द गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर उनके दो नाबालिग बच्चों को बंधक बनाने के आरोप लगाया है। श्रम विभाग को दी शिकायत में दोनों बच्चों को मुक्त करवाने की मांग की है। मजदूरों ने आरोप लगाया है कि सोमवार को जब इसकी शिकायत श्रम विभाग को करने के लिए आ रहे थे तो कार्यालय के बाहर भट्ठे के जमादार ने उनका रास्ता रोक लिया और मारपीट करने की कोशिश की।
श्रम विभाग में दी शिकायत में गांव मनीचक बिहार निवासी रोहन पासवान तथा दिनेश वाल्मीकि ने बताया कि उनका परिवार पिछले दो साल से गांव ऐंचरा खुर्द स्थित शिव शक्ति ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। भट्ठे पर उनके परिवार के 13 सदस्य काम कर रहे हैं, लेकिन पिछले दिनों उन्होंने भट्ठे पर मजदूरी का कार्य छोड़ दिया। इस दौरान भट्ठे के जमादार गांव ऐंचरा खुर्द निवासी बबलू ने नाबालिक बेटे रोहन पासवान तथा दिनेश वाल्मीकि को मकान में बंधक बनाया हुआ है। इन बच्चों से जबरदस्ती काम करवाया जा रहा है और उन्हें इसके लिए वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। उनके बेटे को केवल खाने का सामान दिया जा रहा है।
जब वह अपने बेटों से मिलने गए तो मिलने नहीं दिया और उनके साथ मारपीट की गई। इसके अलावा आरोपी ने खाली कागजातों पर भी हस्ताक्षर करवाए हुए हैं, इसलिए वह इन कागजों का दुरुपयोग कर सकता है। इसलिए उनके दोनों नाबालिग बेटों को जल्द से जल्द उनसे मुक्त करवाया जाए।
विज्ञापन
दो भट्ठा मजदूरों ने शिकायत देकर उनके दो नाबालिग लड़कों को बंधक बनाने की शिकायत दी है। इसके लिए भट्ठे पर जाकर जांच की जाएगी और दोनों बच्चों को जल्द मुक्त करवाकर परिजनों के हवाले कर दिय जाएगा।
- कपिल, निरीक्षक, श्रम विभाग