{"_id":"4dc403810a7c215fafd9756a6d5ecf38","slug":"accident-two-student-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से उतरे दो छात्रों को दूसरी बस ने रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
बस से उतरे दो छात्रों को दूसरी बस ने रौंदा, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Thu, 06 Nov 2014 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार रोड स्थित बहुजमालपुर गांव के पास ओवरटेक कर रही बस ने रोड किनारे खड़े दो छात्रों को रौंद दिया।
हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
बहुजमालपुर निवासी दोनों छात्र बुधवार शाम 6 बजे महम आईटीआई से पढ़कर गांव लौट रहे थे। मृतक छात्र 18 वर्षीय आशीष बहुजमालपुर निवासी अनिल का बेटा था।
सदर थाना पुलिस ने गुड़गांव डिपो की बस संख्या एचआर 55 आर 293 के चालक मुंढाल निवासी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का मामला दर्ज किया गया है।
यूं हुआ हादसा
महम आईटीआई से पढ़कर लौटे बहुजमालपुर गांव निवासी आशीष पुत्र अनिल और दिनेश निवासी रामबीर बस से उतरकर गांव के पास ही रोड पर बने क्यू शैल्टर के पास खड़े हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महम की ओर से आ रही गुड़गांव डिपो की बस ने एक टैंपो को गलत दिशा से ओवरटेक किया। साइड में पत्थर पड़ा होने के कारण बेकाबू हुई बस पत्थर से टकराती हुई बस क्यू शैल्टर के पास खड़े छात्रों पर चढ़ गई। बस पेड़ से टकराकर रुकी।
बैंक मैनेजर ने दिखाया साहस, पर नहीं बची जान
मौके पर मौजूद लोगों में एचडीएफसी बैंक के मैनेजर अंशुल बंसल ने आशीष को अपनी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। लेकिन रोहतक तक पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई। वहीं, दिनेश को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
किसान के सपनों को रौंद गई बस
आशीष के पिता अनिल किसान हैं। उनके दो बेटे थे। आशीष पढ़ने में अव्वल था। खेती का पैसा जुटाकर अनिल बेटे को इलेक्ट्रानिक में आईटीआई करा रहे थे। रोडवेज बस चालक की लापरवाही ने आशीष के साथ ही अनिल के सपनों को भी कुचल दिया। आशीष की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया।