{"_id":"a63cd664fed2365d910bf7ce4fe7747f","slug":"accident-three-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रूजर जीप और आल्टो कार की टक्कर में 3 की मौत","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
क्रूजर जीप और आल्टो कार की टक्कर में 3 की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Sat, 04 Oct 2014 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद मार्ग स्थित बुटाना डिस्ट्रीब्यूटरी के नजदीक शुक्रवार शाम क्रूजर जीप और ऑल्टो कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
हादसे में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 8 घायल हो गए। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम शनिवार को होगा। मृतक रोहतक के गांव घड़ौली और चिड़ी के बताए जाते हैं।
शुक्रवार शाम को एक क्रूजर जीप सवारी लेकर गोहाना से जींद की तरफ जा रही थी। दूसरी तरफ से एक ऑल्टो कार में 4 व्यक्ति सवार होकर गांव बुटाना में सांसद दीपेंद्र हुड्डा के कार्यक्रम से गोहाना की तरफ आ रहे थे। दोनाें वाहनों में बुटाना डिस्ट्रीब्यूटरी के नजदीक आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार रोहतक गांव घडौली निवासी पवन और गांव चिड़ी निवासी सुमित की मौके पर मौत हो गई, जबकि गांव घुसकानी निवासी रामतीर्थ गंभीर रूप से घायल हो गया। क्रूजर में सवार 8 यात्री भी चोट लगने से घायल हो गए। घायलों को पुलिस और राहगीरों ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां पर घायलों की पहचान गांव बागड़ू निवासी बलबीर, गांव रभड़ा निवासी सीताराम, गोहाना शहर के उत्तम नगर निवासी ईश्वर, श्याम, गांव भंभेवा निवासी गुणवति, गांव आसन निवासी रामफुल और गांव सिवानामाल निवासी नसीब व संदीप के रूप में हो पाई। घायल रामतीर्थ को सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद गांव खानपुर कलां स्थित अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद डीएसपी राजीव देशवाल, बरोदा थाना प्रभारी धर्म सिंह व बुटाना चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।